Healthy Foods: फलों में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इन फलों में हेल्दी फैट्स भी होते हैं तो कई फल फाइबर के अच्छे स्त्रोत होते हैं. लेकिन, यहां उन फलों का जिक्र किया जा रहा है जिनके सेवन से त्वचा हमेशा जवां बनी रहती है. इन फलों (Fruits) को खाने पर त्वचा पर नजर आने वाली झुर्रियों और फाइन लाइंस की दिक्कत दूर होती है. ये फल त्वचा को एंटी-एजिंग गुण देते हैं जिससे अंदरूनी रूप से त्वचा की सेहत अच्छी रहती है और त्वचा हमेशा जवां नजर आती है. अगर आप भी अपने खानपान में इन फलों को शामिल करेंगे तो लंबे समय तक चेहरे पर उम्र के निशान नजर नहीं आएंगे. असल में खानपान अगर पोषक तत्वों से भरपूर नहीं होता है तो उसका असर सेहत और स्किन दोनों पर दिखता है. बुरा खानपान त्वचा को वक्त से पहले बूढ़ा कर देता है तो अच्छा खानपान त्वचा को लंबे समय तक जवां (Young Skin) बनाए रखने में असरदार होता है. ऐसे में यहां जानिए उन फलों के बारे में जिन्हें खाने पर त्वचा को एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं और त्वचा जवां नजर आती है.
कहीं आप भी तो नहीं करते हेलीकॉप्टर पैरेंटिंग, घटने लगता है बच्चे का कोंफिडेंस, नहीं बढ़ पाते आगे
जवां त्वचा के लिए एंटी-एजिंग फल | Anti-Aging Fruits For Younger Looking Skin
संतरेसबसे अच्छे एंटी-ऑक्सीडेंट फूड्स में संतरा शामिल है. विटामिन सी से भरपूर संतरे कोलाजन के प्रोडक्शन में मदद करते हैं. वहीं, हाई एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा होने के संतरे (Orange) शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं. इसके अलावा, स्किन टाइटनिंग में भी संतरों का असर दिखता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इन भूरे बीजों से 2 मिनट में बन जाता है वेट लॉस वॉटर, इस पानी से पिघलेगी जिद्दी से जिद्दी चर्बी
पपीतापपीता एक ऐसा एंटी-एजिंग फूड है जो पूरे साल मिलता है. पपीते में विटामिन सी, फोलेट, विटामिन ए, मैग्नीशियम, पौटेशियम, कॉपर और विटामिन के की भी अच्छी मात्रा होती है. पपीते (Papaya) खाने पर स्किन की सेहत तो बूस्ट होती ही है, साथ ही झुर्रियां दूर रहती हैं. पपीता खाने के अलावा चेहरे पर लगाया भी जा सकता है.
सेबकहते हैं रोजाना एक समय भी सेब खाया जाए तो डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती है, बिल्कुल सही कहा जाता है. सेब (Apple) विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी के अच्छे स्त्रोत होते हैं. सेब खाने पर त्वचा अंदरूनी रूप से जवां बनने लगती है.
ब्लूबेरीजविटामिन ए और विटामिन सी समेत ब्लूबेरीज में कई पोषक तत्व होते हैं. ब्लूबेरीज से त्वचा को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलते हैं. ऐसे में ब्लूबेरीज का सेवन करने पर त्वचा को जवां बने रहने में मदद मिलती है. आप ब्लूबेरीज को दही के साथ, स्मूदी के साथ या सलाद बनाकर भी खा सकते हैं.
एवोकाडोएंटी-एजिंग फलों में एवोकाडो (Avocado) भी शामिल है. एवोकाडो से शरीर को फैटी एसिड्स मिलते हैं और यह विटामिन के, सी, ई, ए और बी का अच्छा स्त्रोत है. इसके अलावा एवोकाडो में पौटेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है. रोजाना एवोकाडो खाने पर भी स्किन जवां बनी रहती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं