Uric Acid Control: प्यूरिन का जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर और शरीर में प्यूरिन की मात्रा बढ़ जाने पर यूरिक एसिड बढ़ने लगता है. यूरिक एसिड एक तरह का नेचुरल वेस्ट प्रोडक्ट है जो तब निकलता है जब शरीर प्यूरिन को ब्रेक करता है. यह किडनी से फिल्टर होकर शरीर से बाहर निकलने लगता है. लेकिन, हाई यूरिक एसिड होने पर किडनी इसे सही तरह से फिल्टर नहीं कर पाती है और यह शरीर में फैलने लगता है. यूरिक एसिड क्रिस्टल्स के रूप में जोड़ों में जम जाता है और जोड़ों के दर्द (Joint Pain) का कारण बनता है. इससे गाउट की दिक्कत भी हो जाती है. ऐसे में खानपान में सुधार करके यूरिक एसिड कम किया जा सकता है.
बढ़ते वजन को थाम देगा अदरक, बस इस तरह करना होगा इसका सेवन, लटकती तोंद भी हो जाएगी अंदर
यूरिक एसिड कम करने वाले फूड्स | Foods That Lower Uric Acid
केलायूरिक एसिड कम करने के लिए केले का सेवन किया जा सकता है. केले में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और इनमें प्यूरिन (Purine) ना के बराबर होता है. ऐसे में यूरिक एसिड कम करने के लिए केले खाए जा सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें यह चीज, अगली सुबह चेहरे पर दिखने लगेगी रौनक
नींबूविटामिन सी से भरपूर नींबू का सेवन यूरिक एसिड में असर दिखाता है. नींबू (Lemon) में विटामिन सी के साथ-साथ सिट्रिक एसिड भी होता है. नींबू पानी पीने से ही शरीर से टॉक्सिंस निकल जाते हैं और यह यूरिक एसिड को भी शरीर से बाहर करता है.
सेबफाइबर से भरपूर सेब यूरिक एसिड लेवल्स को कम कर सकता है. सेब शरीर पर यूरिक एसिड के प्रभाव को कम करते हैं. इनसे शरीर को मैलिक एसिड भी मिलता है जो यूरिक एसिड का खात्मा करता है.
कद्दूसीताफल या कद्दू (Pumpkin) को अक्सर ही सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद सब्जियों की गिनती में रखा जाता है. कद्दू में बीटा कैरोटिन, ल्यूटिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो यूरिक एसिड को कम करते हैं. इसे पकाकर सब्जी या सूप की तरह भी खाया जा सकता है.
चेरीजएंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर चेरीज यूरिक एसिड कम करने में असरदार होती हैं. इससे यूरिक एसिड के कारण होने वाले जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं