Skin Care Tips: स्किन केयर जितना सुबह जरूरी होता है उसकी उतनी ही जरूरत रात के समय भी होती है. दिनभर स्किन धूप, धूल और मिट्टी का शिकार तो होती ही है साथ ही सुबह के समय लगाए गए प्रोडक्ट्स शाम तक त्वचा पर जम जाते हैं. रात में चेहरा धोकर स्किन केयर ना की जाए तो सुबह की अशुद्धियां चेहरे पर डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) की तरह जम जाती हैं. यही डेड स्किन सेल्स चेहरे को बेजान बना देती हैं और खूबसूरती खोई-खोई लगने लगती है. ऐसे में घर की ही कुछ चीजों को रात के समय चेहरे पर लगाकर सोया जा सकता है.
रात के समय चेहरे पर क्या लगाएं
नारियल का तेलअगर आपकी स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई है तो रात के समय नारियल का तेल (Coconut Oil) लगाकर सोना आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. नारियल का तेल लगाकर सोने से त्वचा को नमी मिलती है और चेहरे को एंटीबैक्टीरियल गुण भी मिलते हैं जिससे स्किन निखरी हुई नजर आती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रात के समय चेहरे पर एलोवेरा जैल लगाकर सोना भी अच्छा रहता है. एलोवेरा जैल लगाने पर स्किन हाइड्रेट होती है और स्किन से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें दूर करने में भी एलोवेरा जैल का असर दिखता है.
कच्चा दूधटैनिंग और डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए रात के समय एलोवेरा जैल लगाकर सोया जा सकता है. रात में सोने से पहले हथेली पर एक सो दो चम्मच कच्चा दूध (Raw Milk) लें और इसे उंगली से या फिर रूई की मदद से पूरे चेहरे पर मलकर सो जाएं.
गुलाबजलस्किन पर गुलाबजल को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है. कोई इसे टोनर की तरह लगाता है तो कोई फेस पैक्स में गुलाबजल डालकर चेहरे की सुंदरता में चार-चांद लगाने की कोशिश करता है. आप गुलाबजल को रात में चेहरे पर रूई से लगाकर सो सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं