Finland Free Trip: सिंगल लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है. दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में शामिल फिनलैंड ने दुनियाभर के सिंगल लोगों को मुफ्त ट्रिप पर आने का इन्विटेशन दिया है. इस कैंपेन के तहत चुने गए लोगों को फिनलैंड की खूबसूरत जगहें घूमने, वहां के मशहूर खानपान का आनंद लेने और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा. माना जा रहा है कि ये यात्रा कुछ लोगों के लिए प्यार की तलाश को भी खास बना सकती है. अगर आप सिंगल हैं और विदेश घूमने का सपना देखते हैं, तो इस मौके के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
ट्रिप पर क्या-क्या होगा खास?
दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में गिने जाने वाले फिनलैंड ने दुनियाभर के 16 सिंगल लोगों को फ्री यात्रा का मौका दिया है. "फिनिश डिनर डेट" नाम का ये कैंपेन 9 से 19 फरवरी 2027 के बीच आयोजित किया जाएगा. इस ट्रिप के दौरान सिंगल लोगों को फिनलैंड के पारंपरिक और लोकल फूड का स्वाद चखने का मौका मिलेगा. इनमें जंगली मछली, बेरीज और जंगलों से जुटाए गए मशरूम जैसे खास डिश शामिल होंगे, जिन्हें देश के मशहूर शेफ्स द्वारा तैयार किए गए मेन्यू के तहत परोसा जाएगा. यात्रा का सबसे खाास हिस्सा ग्रुप डिनर डेट्स होंगी, जहां अलग-अलग देशों से आए सिंगल लोग फिनलैंड के सिंगल लोगों से मिल सकेंगे. ये डिनर डेट फरवरी 2027 में हेलसिंकी और टैम्पेरे में आयोजित की जाएंगी.
यह भी पढ़ें: बर्फबारी देखनी है? नवंबर में स्नोफॉल देखने के लिए सबसे बेस्ट ये 3 जगह
इस ट्रिप के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
इस कैंपेन के लिए दुनिया के किसी भी देश के 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के सिंगल लोग अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि, फिनलैंड में रहने वाले लोग इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते है. आवेदन केवल केवल खुद के लिए किया जा सकता है, यानी किसी कपल या ग्रूप में अप्लाई नहीं किया जा सकता है. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2026 है. फिनलैंड के समय अनुसार आवेदन सुबह 11:59 बजे (EET, UTC+2) तक एक्सेप्ट किए जाएंगे. सिलेक्ट हुए पार्टिसिपेट के नाम 1 दिसंबर 2026 को Visit Finland के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर घोषित किए जाएंगे.
अप्लाई करने के लिए क्या करना होगा?
- इंग्लिश में एक छोटा-सा वीडियो रिकॉर्ड करें, जिसमें इस सवाल का जवाब दें: 'अगर आप किसी डिनर डेट पर क्या सर्व करेंगे, और क्यों?'
- इसके बाद इस वीडियो को अपने किसी पब्लिक सोशल मीडिया अकाउंट, जैसे TikTok, Instagram या YouTube पर पोस्ट करें.
- वीडियो पोस्ट करते समय #FinnishDinnerDate हैशटैग का इस्तेमाल करें और Visit Finland को टैग करें.
ट्रिप में क्या-क्या मिलेगा?
इस खास ट्रिप में फ्लाइट टिकट, रहने की व्यवस्था और खाने-पीने का पूरा खर्च फिनलैंड का पर्यटन बोर्ड उठाएगा. यानी ट्रिप पर घूमना-खाना सब फ्री होगा. आधिकारिक बयान के अनुसार, ये ब्लाइंड डिनर डेट एक रिलैक्सड ग्रुप इवेंट के रूप में आयोजित की जाएगी, जहां सभी लोग एक साथ डिनर करेंगे और फिनलैंड के आधिकारिक टेस्टिंग मेन्यू का स्वाद लेंगे. ये ट्रिप 9 फरवरी से 19 फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें लोगों को फिनलैंड के ट्रेडिशन, फूड और नए लोगों से मिलने का खास अनुभव मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Diwali 2026: दिल्ली-NCR में कहां से खरीदें ग्रीन पटाखे? जानिए कैसे करें ग्रीन पटाखों की पहचान
यह भी पढ़ें: केरल में छिपा है प्रकृति का अनोखा वाटर स्लाइड, जहां फ्री में ले सकते हैं एडवेंचर का मजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं