दिवाली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और लोग खरीदारी से लेकर घर की सजावट तक की तैयारियों में जुट गए हैं. त्योहार के जश्न में पटाखों का भी खास महत्व होता है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में पारंपरिक पटाखों पर कई तरह की पाबंदियां लागू हैं. ऐसे में इस साल ग्रीन पटाखों की मांग बढ़ सकती है. अगर आप भी इस दिवाली ग्रीन पटाखे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप दिल्ली NCR में किन-किन प्रमुख जगहों पर पटाखे खरीद सकते हैं. साथ ही ये भी बताएंगे कि ग्रीन पटाखों की पहचान कैसे करें...
कब-कब चला सकेंगे पटाखे?
सुप्रीम कोर्ट ने 7 और 8 नवंबर को दिल्ली में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी है. इसके बाद लोगों के बीच ये जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि ग्रीन पटाखे क्या होते हैं, इन्हें पहचानने का तरीका क्या है और दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा तथा गाजियाबाद में इन्हें कहां से खरीदा जा सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के सभी जिलों के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थान तय करने का निर्देश दिया है. नए नियमों के अनुसार, किसी भी अनधिकृत जगह या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकती है. ये भी कहा गया कि अधिकारी पटाखों पर मौजूद QR कोड की जांच करें और सुनिश्चित करें कि केवल CSIR-NEERI द्वारा प्रमाणित और PESO से लाइसेंस प्राप्त ग्रीन पटाखे ही लोगों तक पहूंचें.
दिल्ली-NCR में कहां खरीदें पटाखें?
दिल्ली में यहां करें खरीदारी
दिल्ली में रहने वाले लोग 4 नवंबर से 6 नवंबर के बीच निर्धारित बिक्री केंद्रों से ग्रीन पटाखे खरीद सकते हैं. सदर बाजार, चांदनी चौक, शास्त्री नगर, सरोजिनी नगर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी जैसे इलाकों में पटाखों की बिक्री देखने को मिलती है. हालांकि, इन बाजारों में मौजूद हर विक्रेता को ग्रीन पटााखे बेचने की अनुमति हो, ये जरूरी नहीं है.
यह भी पढ़ें: देव दीपावली पर वाराणसी का नजारा जीत लेगा दिल, एक बार बनाएं घूमने का प्लान, जानिए क्या होता है खास
गुरुग्राम में कहां खरीदें पटाखे?
गुरुग्राम में गढ़ौली मार्केट, कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर 37C जैसे इलाकों में पटाखों की बिक्री के लिए स्थापित बाजार मौजूद हैं, जहां कई लाइसेंस प्राप्त विक्रेता काम करते हैं. हालांकि, खरीदारी करने से पहले सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी जरूर ले लें.
नोएडा में कहां से खरीदें पटाखे?
नोएडा में सेक्टर 110 और श्रमिक कुंज के आसपास कई पटाखा विक्रेता और बाजार मौजूद हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को केवल प्रशासन द्वारा अधिकृत और निर्धारित बिक्री केंद्रों से ही ग्रीन पटाखे खरीदने चाहिए. सेक्टर 110 की गोयल कॉलोनी, श्रमिक कुंज और श्रमिक कुंज का मुख्य बाजार ऐसे इलाके हैं जहां पटाखों की दुकानें मिलती हैं.
गाजियाबाद में कहां खरीदें पटाखे?
गाजियाबाद प्रशासन ने 5 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक ग्रीन पटाखों की बीक्री के लिए चार निर्धारित स्थान तय किए हैं. इनमें कवि नगर, घंटाघर रामलीला ग्राउंड, विजय नगर रामलीला ग्राउंड और इंदिरापुरम का अटल चौक शामिल हैं. इसके अलावा गाजियाबाद में दौलतपुरा का थापर प्लाजा, सेक्टर-12 विजय नगर और मिर्जापुर विजय नगर जैसे इलाकों में भी पटाखों की दुकानें मौजूद हैं.
कैसे करें ग्रीन पटाखों की पहचान?
- CSIR-NEERI सर्टिफिकेशन: ग्रीन पटाखों पर CSIR-NEERI की सर्टिफिकेशन देखें.
- PESO लाइसेंस: पटाखा निर्माता के पास PESO का वैध लाइसेंस और सर्टिफिकेशन होना चाहिए.
- QR कोड की जांच करें: हर ग्रीन पटाखे के डिब्बे पर प्रोडक्ट और बैच से जुड़े QR कोड देखें.
- सीलबंद पैकेजिंग: पटाखों का पैकेट पूरी तरह सीलबंद होना चाहिए और उसमें सामान्य पटाखे मिले हुए नहीं होने चाहिए.
- QR कोड स्कैन करने पर निर्माता का नाम, रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, प्रोडक्ट की जानकारी और टेस्ट सर्टिफिकेट दिखाई देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: केरल में छिपा है प्रकृति का अनोखा वाटर स्लाइड, जहां फ्री में ले सकते हैं एडवेंचर का मजा
यह भी पढ़ें: नवंबर में घूमने जाना है? भारत की ये 3 जगहें हैं बेस्ट, जहां भीड़भाड़ कम और सुकून ज्यादा मिलेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं