विज्ञापन

चिपचिपी फर्श को साफ करने का देसी जुगाड़! घर पर ऐसे बनाएं होममेड फ्लोर क्लीनर, न ज्यादा खर्चा, न ज्यादा मेहनत!

Best Cleaning Solution For Sticky Floors: यहां हम आपको एक ऐसा क्लीनिंग हैक बताने वाले हैं, जिसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही ज्यादा पैसा. बस आपको किचन में जाना है कौर कुछ चीजों की मदद से इसे तैयार करना है.

चिपचिपी फर्श को साफ करने का देसी जुगाड़!  घर पर ऐसे बनाएं होममेड फ्लोर क्लीनर, न ज्यादा खर्चा, न ज्यादा मेहनत!
चिपचिपे फर्श को साफ करने के लिए आसान तरीके बताएं?

Best Cleaning Solution For Sticky Floors: गर्मियां आते ही पसीना, धूल और नमी की वजह से घर के फर्श न सिर्फ जल्दी गंदे होने लग जाते हैं, बल्कि चिपचिपे भी हो जाते हैं. कई बार पोंछा लगाने के बाद भी यही हाल रहता है. अब हर दो मिनट में फर्श को साफ करना भी संभव नहीं है. इसलिए अगर आप भी इस समस्या का हल ढूंढ रहे हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपको एक ऐसा क्लीनिंग हैक बताने वाले हैं, जिसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही ज्यादा पैसा. बस आपको किचन में जाना है कौर कुछ चीजों की मदद से इसे तैयार करना है. तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं क्या करना होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

चिपचिपे फर्श को साफ करने के लिए घर पर क्लीनर कैसे बनाएं?

सामग्री:

घर पर फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए आपको,

  • गुनगुना पानी (1 बाल्टी)
  • सफेद सिरका (2 से 3 चम्मच)
  • बेकिंग सोडा (1 चम्मच)
  • लिक्विड डिश वॉश (1 या 2 चम्मच)
  • नींबू का रस

होममेड फ्लोर क्लीनर बनाने की विधि

  • एक बाल्टी गुनगुना पानी लें.
  • इसमें धीरे-धीरे सफेद सिरका डालें.
  • अब इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं.
  • इसके बाद नींबू का रस डालें. 
  • अब लिक्विड डिश वॉश  मिला दें.
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें और आपका होममेड फ्लोर क्लीनर तैयार है.

इस्तेमाल करने का सही तरीका?

  • पोछा लगाने वाले पानी में इस क्लीनर को मिलाएं और इसके बाद ही फर्श साफ करें.
  • घर पर तैयार किया गया ये क्लीनर न सिर्फ चिपचिपेपन हटाने में मदद करेगा, बल्कि फर्श को भी चमकदार बनाएगा.
  • हफ्ते में 2–3 बार इसका इस्तेमाल करने से फर्श लंबे समय तक साफ और फ्रेश रहता है.

इसे भी पढ़ें: South Indian फूड के हैं दीवाने? क्या आपको पता हैं भारत का कौन सा शहर 'डोसा की राजधानी' कहलाता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Floor Cleaning Tips And Tricks, Garmiyo Me Farsh Chipchipa Kyu Hota Hai, Sticky Floor Cleaning Tips, How To Get Rid Of Sticky Floors After Mopping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com