महाराष्ट्र के शिरडी से एक चौंकाने वाली खबर सामाने आ रही है. वहां एक दुकानदार पूजा थाली में नकली बादाम बेच रहा था. नगर परिषद कर्मचारी को पूजा सामग्री में असली सामान के साथ प्लास्टिक के बादाम मिले हैं. इसके बादाम अतिक्रमण विभाग और MSF ने तुरंत कार्रवाई की. वहीं, मामले में दुकानदार को हिरासत में लिया गया है. अब बाकी दुकानों की भी जांच की जा रही है, पर बड़ा सवाल है कि हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचते हैं और पूरी आस्था से भगवान के लिए सामान खरीदते हैं. अगर भगवान की थाली में ही नकली बादाम मिलेगा और लोग पैसे असली चीज के देंगे, तो वह उनके साथ धोखा होगा. चलिए यहां पता करते हैं कि कैसे आप नकली बादाम या अन्य चीजों की पहचान कर सकते हैं.
वैसे भी त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है. बाजार में खरीदारी लोग करने लगे हैं. मिठाई, ड्राई फ्रूट्स से लेकर घरों को सजाने से लेकर बाजार में सभी चीजें बिक रही हैं. पर त्योहार के इस सीजन में बाजारों में खाने की चीजों में जमकर मिलावट विक्रेता करते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस बार ड्राई फ्रूट्स खरीदने का मन बना रही हैं, तो पहले आप चेक कर लें कि वह असली है या नकली.
असली और नकली बादाम की पहचान कैसे करें?
बादाम असली है या नकली कैसे पहचानें अगर आप ये सोच रहे हैं तो ( Badam asli hai ya Nakli Kaise Pehchane)बता दें कि मार्केट में नकली बादाम (Fake Almonds ) धड़ल्ले से बिक रहे हैं. चलिए इन 5 तरीकों से आप असली और नकली बादाम की पहचान (Almonds Quality Check) कर सकते हैं.

पूजा की थाली में नकली बादाम : शिरडी में साईं की थाली में प्लस्टिक के बादाम मिलने से हड़कंप मंच गया है. ऐसे में लोग इसे आस्था के साथ खिलवाड़ कह रहे हैं. एक दुकान पर सामान खरीद रहा दंपति कहता है कि पैसे पूरे लेते हैं और भगवान की जो थाली है उसमें नकली चीजें मिल रही हैं, तो ये भगवान के साथ साथ भक्तों के साथ धोखा है. यह बादाम जब दूसरे मंदिर में मिलाए जाएंगे और कोई इन नकली बादाम को खा लेगा तो सोचिए उसकी तो जान खतरे में डाल रहे हैं ये लोग. ऐसे में उन्होंने ये ही सलाह दी कि आप जब भी कोई सामान लें, चाहे वह पैकेट में हो उसको खोलकर चेक करके लें. अगर दुकानदार मना करता है तो आप वहां से सामान न लें.
बादाम की रंग से करें पहचान : वैसे असली बादाम का रंग हल्का भूरा होता है. यह इसका नेचुरल कलर होता है. वहीं बात करें नकली बादाम की तो इसमें नकली रंग की कोटिंग करते हैं लोग, जिस वजह से इसका रंग डार्क हो जाता है.
पानी से करें जांच : आप बादाम को पानी में भिगोकर भी उसका असली और नकली होने का पता लगा सकते हैं. अगर आप असली बादाम को पानी में भिगोते हैं तो ये डूब जाएंगे. प्लास्टिक बादाम या नकली बादाम पानी की सतह पर तैरते लगते हैं.
रगड़कर या जलाकर करें टेस्ट : बादाम असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसको रगड़कर या जलाकर देखें. हाथ पर रगड़ने से रंग निकलता है या जलाने उसकी स्मेल से पता चल जाएगा कि वह असली है या नकली. असली बादाम जलने पर तेल छोड़ता है और प्लास्टिक से स्मेल आती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं