Navratri Mehndi Designs: कुछ दिनों में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में मां दुर्गा के भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस पावन पर्व पर मेहंदी लगाने का भी खास महत्व होता है. महिलाएं अपने हाथों और पैरों में सुंदर मेहंदी डिजाइन लगवाती हैं. साथ ही कई बार इन डिजाइनों में मां दुर्गा या अन्य देवी-देवताओं से जुड़े प्रतीक भी बनाए जाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं, जो नवरात्रि के लिए बेस्ट हो सकते हैं. साथ ही ये डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती में भी चार-चांद लगा देंगे.
पारंपरिक मेहंदी डिजाइन

Photo Credit: Pinterest
पारंपरिक मेहंदी डिजाइन अधिकतर महिलाओं को काफी ज्यादा पसंद आते हैं. इन डिजाइन में फूल, पत्तियों के डिजाइन होते हैं. ये देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और आपके हाथों को खूबसूरत बनते हैं. नवरात्रि के दौरान ये मेहंदी डिजाइन लगाकर अपने लुक को अच्छा कर सकती हैं
बनाएं ये डिजाइन

Photo Credit: Instagram
नवरात्रि के पावन मौके पर हाथों में ये मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं. हथेली के बीच में बना ये डिजाइन देवी मां के सुंदर रूप की याद दिलाता है. इसमें बनी पारंपरिक नथ और उंगलियों पर बने कमल के फूल इस डिजाइन को और भी खास बनाते हैं. साथ ही, हथेली पर बना स्वास्तिक का निशान घर में सुख-समृद्धि दर्शाता है.
सिंपल फ्लोरल डिजाइन

Photo Credit: Pinterest
ये डिजाइन भी महिलाओं का काफी ज्यादा पसंद आता है. ये न केवल खूबसूरत लगता है, बल्कि इसे लगाना भी काफी ज्यादा आसान होता है. ये डिजाइन आपके हाथों को और ज्यादा सुंदर बना देंगे.
बिंदी वाला डिजाइन

Photo Credit: Pinterest
आप नवरात्रि के मौके पर ये बिंदी वाला डिजाइन बना सकती हैं. इसमें अंगुलियों पर फूलों का डिजाइन है और बाकी हाथ पर बिंदी. इसे लगाना भी काफी आसान है. ये आपके हाथ पर काफी ज्यादा जंचेगी.
गरबा नाइट के लिए मेहंदी डिजाइन

Photo Credit: Pinterest
अगर इन नवरात्रि में गरबा नाइट का भी आनंद लेने वाली हैं तो आप ये मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं. इसमें बीच में एक गरबा करती महिला का डिजाइन बना हुआ है जो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है. साथ ही अंगुलियों पर आप छोटे-छोटे फूल बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें: मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता? इस देसी तरीके से बनाएं पेस्ट, बालों पर आएगा नेचुरली टिंट
यह भी पढें: किस विटामिन की कमी से दो मुंहे बाल होते हैं? दो मुंहे बाल जड़ से कैसे खत्म करें, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं