Belly Fat Loss: घीया या लौकी उन सब्जियों की गिनती में आती है जिन्हें खाने से अक्सर ही लोग मुंह सिंकोड़ने लगते हैं. लेकिन, घीये का सेवन सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है और इससे शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलते हैं. घीये (Bottle Gourd) में कैलोरी बेहद कम होती है. अगर आप 100 ग्राम तक घीया खाते हैं तो इससे शरीर को केवल 15 कैलोरी मिलती है. वजन घटाने में घीया किस-किस तरह से फायदेमंद है और इसे किस तरह खाने पर वजन तेजी से कम होता है, जानिए यहां.
चेहरे पर चाहिए चांदी सी चमक तो एलोवेरा को इन 6 तरीकों से लगाना कर दीजिए शुरू, त्वचा निखर उठेगी
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वजन घटाने के लिए घीया | Bottle Gourd For Weight Loss
घीये में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं और इसमें अत्यधिक वॉटर कंटेंट होता है. घीया खाने पर शरीर को विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन के, विटामिन ए और विटामिन ई के साथ-साथ फोलेट, मैग्नीशियम और पौटेशियम के गुण भी मिलते हैं. लौकी (Lauki) में अत्यधिक फाइबर होता है जिसे वजन कम करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है. फाइबर के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा भी रहता है और इससे एक्सेस फूड इंटेक में कमी आती है.
रोजाना सुबह आपके ये 4 काम मोटापे को कर देंगे दूर, गलने लगेगी शरीर की चर्बी और पेट होगा अंदर
वजन घटाने के लिए घीये का जूस (Gheeya Juice) पीना सबसे अच्छा रहता है. घीये के जूस को रोजाना सुबह खाली पेट पिया जा सकता है. खाली पेट घीये का जूस जल्दी पचता है और फैट बर्न करने में मददगार भी है. घीया जूस (Bottle Gourd Juice) बनाने के लिए घीया पीसकर इसमें नींबू का रस और पुदीना भी मिलाया जा सकता है. इससे घीये के जूस का स्वाद बढ़ता है. हालांकि, इस बात का खास ख्यास रखें कि आप घीये के जूस का जरूरत से ज्यादा सेवन ना करें नहीं तो इसके सेहत पर विपरीत प्रभाव भी पढ़ सकते हैं.

घीये के जूस के अलावा घीये की सब्जी खाना भी फायदेमंद है. घीये की सब्जी खाने पर वजन पर इसका सीधा असर पड़ता है. कोशिश करें कि आप घीये की सब्जी ज्यादा मसालेदार या चटपटी ना बनाएं और इसे थोड़ा सादा पकाकार ही सेवन करें. घीये को उबालकर इसका रायता बनाकर भी पिया जा सकता है. घीये का रायता सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है और वजन घटाने की डाइट का हिस्सा भी बनाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Jet Set Go: रणबीर कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सोनू सूदNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं