विज्ञापन

रूखे-बेजान बालों को बनाना है कर्ली और बाउंसी? अपनाएं ये 3 आसान हेयर केयर टिप्स

रूखे और बेजान बालों को कर्ली और बाउंसी बनाने के लिए आपको बालों में नमी बनाए रखने और सही स्टाइलिंग तकनीक का उपयोग करने की जरूरत है. यहां जानिए रूखे-बेजान बालों को खूबसूरत कर्ल्स में बदलने के 3 आसान टिप्स.

रूखे-बेजान बालों को बनाना है कर्ली और बाउंसी? अपनाएं ये 3 आसान हेयर केयर टिप्स
हेयर केयर टिप्स
file photo

आजकल के समय में हेयर केयर करना बहुत ही मुश्किल भरा काम लगता है. हालांकि, कई लोग बालों की अच्छी देखभाल के लिए ढेर सारे प्रोडक्ट्स और लंबे रूटीन अपनाते हैं, लेकिन व्यस्त सुबह या लंबे सफर वाले दिनों में इतना समय निकालना आसान नहीं होता. ऐसे में रूखे और बेजान बालों को कर्ली और बाउंसी बनाने के लिए आपको बालों में नमी बनाए रखने और सही स्टाइलिंग तकनीक का उपयोग करने की जरूरत है. चलिए आपको बताते हैं रूखे-बेजान बालों को खूबसूरत कर्ल्स में बदलने के 3 आसान टिप्स.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, द कर्ल कंपनी की को-फाउंडर ईशा महाबल ने बताया कि व्यस्त दिनों और लंबी यात्राओं के दौरान भी सिर्फ 3 आसान स्टेप्स अपनाकर कर्ल्स को हेल्दी, खूबसूरत और अच्छी तरह रखा जा सकता है. यह रूटीन न केवल समय बचाता है, बल्कि आपके बालों की देखभाल को भी आसान बना देता है.

नई जान डालें

घुंघराले बालों की देखभाल के रूटीन का पहला कदम बालों को धीरे से तरोताजा करना चाहिए. अगर, कोई प्रोडक्ट न हो, तो बालों पर हल्का सा पानी छिड़कना भी काम करेगा. बार-बार शैम्पू करने और बहुत ज़्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बालों के नेचुरल ऑयल खत्म हो सकते हैं और बाल रूखे हो सकते हैं. आप बालों को पूरी तरह धोने के रूटीन को छोड़कर, कर्ल्स को फिर से हेल्दी करने के लिए हल्के कर्ल रिफ्रेशर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

बालों को दें सुरक्षा

बालों को धूल, प्रदूषण, नमी, घर्षण और सफर के दौरान होने वाले नुकसान से बचाना बहुत जरूरी है. कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपने बालों की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं. इसके लिए नहाते समय शॉवर कैप का इस्तेमाल करें, सैटिन या सिल्क के तकिए के कवर लगाएं, कार की सीट पर सिल्क हेडरेस्ट कवर रखें और बालों को बहुत टाइट बांधने के बजाय ढीला हेयरस्टाइल चुनें. ये छोटे-छोटे कदम बालों में होने वाले घर्षण को कम करते हैं, जिससे उनके कर्ल्स, टेक्सचर और हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिलती है. अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं, तो एक ऐसा मल्टीपर्पज हेयर प्रोडक्ट साथ रखें, जो इस्तेमाल में आसान हो.

हेयर केयर रूटीन अपनाना जरूरी

अच्छा हेयर केयर रूटीन बनाने के लिए अपनी पूरी लाइफस्टाइल बदलने की जरूरत नहीं होती. सिर्फ 3 आसान स्टेप्स वाला रूटीन भी लंबे समय में शानदार परिणाम दे सकता है. हालांकि, किसी भी रूटीन की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप उसे नियमित रूप से अपनाते हैं या नहीं. रोजाना की छोटी-छोटी और लगातार की गई आदतें कर्ली बालों की देखभाल को आसान बना देती हैं. समय के साथ आपके बालों में सकारात्मक बदलाव दिखने लगते हैं.

यह भी पढ़ें:- भारतीय स्किन टोन पर जचेंगे ये 5 हेयर कलर्स, मिनटों में बदल जाएगा आपका पूरा लुक, बिना मेकअप भी दिखेगा निखार

यह भी पढ़ें:- चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या होता है? जानिए एलोवेरा स्किनकेयर के लिए हमेशा से एक बेहतरीन क्यों है 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Care, Hair Care Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com