विज्ञापन

Hair Fall रोकने के लिए सिर्फ शैंपू-तेल काफी नहीं, जानिए हेयर फॉल कंट्रोल के लिए Scalp Care क्यों है जरूरी

अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं, अचानक गंजे पैच दिख रहे हैं या बालों की घनत्व कम हो रही है, तो नए प्रोडक्ट्स बदलने के बजाय स्कैल्प की देखभाल पर ध्यान देना जरूरी है.

Hair Fall रोकने के लिए सिर्फ शैंपू-तेल काफी नहीं, जानिए हेयर फॉल कंट्रोल के लिए Scalp Care क्यों है जरूरी
हेयर फॉल कंट्रोल टिप्स
file photo

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के चलते बालों का झड़ना बहुत आम समस्या हो गई है. लगातार बाल झड़ना, बालों का पतला होना और स्कैल्प का ज्यादा दिखाई देना लोगों की बड़ी चिंता बन चुका है. यही कारण है कि अब लोग सिर्फ शैंपू, हेयर ऑयल और हेयर मास्क पर निर्भर रहने के बजाय अपनी स्कैल्प हेल्थ पर भी ध्यान दे रहे हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, हेल्दी बालों की शुरुआत हेल्दी स्कैल्प से होती है. अगर स्कैल्प की स्थिति ठीक नहीं है, तो बालों की ग्रोथ और उनकी मजबूती पर असर पड़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं आखिर बालों के झड़ने को लेकर लोगों की सोच क्यों बदल रही है.

बाल झड़ना कब बन सकता है चिंता ?

कुछ मात्रा में बालों का झड़ना सामान्य है, क्योंकि बालों की ग्रोथ एक नेचुरल प्रोसेस से गुजरती है, लेकिन अगर लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा बाल झड़ें, बालों की घनत्व कम होने लगे या स्कैल्प साफ दिखाई देने लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. भारत में गर्मी, नमी, प्रदूषण, हार्ड वॉटर, बार-बार हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल और केमिकल ट्रीटमेंट बालों और स्कैल्प दोनों को प्रभावित कर सकते हैं. इसके अलावा तनाव, खराब डाइट, अचानक वजन कम होना, बीमारी, हार्मोनल बदलाव और नींद की कमी भी हेयर फॉल बढ़ा सकती है.

हमेशा हेयर फॉल की वजह स्कैल्प नहीं होती

पैटर्न हेयर लॉस या एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया मुख्य रूप से जेनेटिक्स और हार्मोन से जुड़ी समस्या है. महिलाओं में सिर के बीच की मांग चौड़ी होना या क्राउन एरिया में बालों की घनत्व कम होना इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं. ऐसे मामलों में सिर्फ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से समस्या का समाधान नहीं होता.

क्यों जरूरी है स्कैल्प एनालिसिस?

डर्मेटोलॉजिस्ट अब बालों के साथ-साथ स्कैल्प की भी जांच करने की सलाह देते हैं. इससे डैंड्रफ, अतिरिक्त तेल, ड्राइनेस, जलन और अन्य समस्याओं का पता लगाया जा सकता है. इसके साथ ही खानपान, तनाव, दवाइयों और मेडिकल हिस्ट्री को भी ध्यान में रखा जाता है.

स्कैल्प से लेकर बालों तक रखें ख्याल

बालों की लंबाई के हिसाब से नहीं, बल्कि स्कैल्प की जरूरत के अनुसार हेयर वॉश करना जरूरी है. कंडीशनर बालों को हीट और टूटने से बचाने में मदद करता है. बहुत टाइट हेयरस्टाइल, ज्यादा हीटिंग और बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट से बचना भी जरूरी है. इसके साथ ही डाइट में पर्याप्त प्रोटीन, आयरन और जरूरी पोषक तत्व शामिल करें. बिना जरूरत सप्लीमेंट लेने के बजाय किसी कमी की जांच कराना बेहतर है. अगर अचानक बहुत ज्यादा हेयर फॉल, गंजे पैच, स्कैल्प में सूजन या तेजी से बाल पतले होने जैसी समस्या हो, तो एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:- DIY स्किनकेयर में न करें ये 4 गलतियां, ये घरेलू कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा को पहुंचा सकते हैं नुकसान

यह भी पढ़ें:- ग्लास स्किन और हेल्दी स्किन में क्या फर्क है? जानिए चमकदार त्वचा की असली पहचान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Fall, Scalp Care Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com