विज्ञापन

हरियाली तीज और रक्षा बंधन पर आपकी साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा देंगे ये Blouse Designs, देखिए Photos

अधिकतर महिलाएं त्योहार के मौकों पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं. आने वाले दिनों में हरियाली तीज और रक्षा बंधन का पावन त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं जो आपके लुक में चार-चांद लगाने का काम करेंगे.

हरियाली तीज और रक्षा बंधन पर आपकी साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा देंगे ये Blouse Designs, देखिए Photos
ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन
Photo Credit: Pinterest

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही महिलाओं में ट्रेडिशनल लुक्स को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. सावन के महीने में आने वाले हरियाली तीज और भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षा बंधन पर हर महिला सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है. खासतौर पर इन खास मौकों पर महिलाओं को साड़ी पहनना काफी ज्यादा पसंद होता है. साड़ी का लुक आपके ब्लाउज के डिजाइन पर काफी ज्यादा निर्भर करता है. एक डिजाइनर ब्लाउज सिंपल सी साड़ी को भी बेहद खूबसूरत बना सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लुक में चार-चांद लगाने का काम करेंगे.

1. नेट बैक डिजाइन

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

अगर आप भारी भरकम कढ़ाई वाला ब्लाउज पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो आप नेट बैक डिजाइन वाला ब्लाउज पहन सकी हैं. इसमें बैक में बारीक नेट का इस्तेमाल किया जाता है. इससे सिंपल सी साड़ी में भी  लुक कमाल का लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. इनवर्टेड V-कट ब्लाउज

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

इनवर्टेड V-कट ब्लाउज इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है. इसमें ब्लाउज के पीछे उल्टे 'V' शेप में डिजाइन होता है. आजकल के मॉर्डन लहंगे और ड्रेप साड़ियों के साथ ये ब्लाउज बेहद शानदार रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

3. जैकेट स्टाइल ब्लाउज

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

जैकेट स्टाइल ब्लाउज त्योहारों, फंक्शन के साथ-साथ कॉरपोरेट इवेंट्स के लिए भी परफेक्ट माने जाते हैं. सिल्क और ब्रोकेड फैब्रिक में ये ब्लाउज साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं.

4. कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

इस डिजाइन वाला ब्लाउज नेट, सीक्वेंस और सैटिन साड़ियों के साथ काफी मैच करता है. आमतौर पर ये एकदम बॉडी फिट होता है, जिससे लुक एकदम खिलकर आता है.

5. केप स्टाइल ब्लाउज

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

इस डिजाइन में कंधों के साथ एक एक ट्रांसपेरेंट फैब्रिक जुड़ा होता है. त्योहारों के साथ-साथ आप इस ब्लाउज को पार्टीज और रिसेप्शन में पहन सकती हैं.

6. मिरर वर्क ब्लाउज

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

यह भी पढ़ें: Sleeping Mistakes: रात को सोने से पहले कभी न करें ये 3 गलतियां, डॉक्टर ने बताया समय से पहले दिखने लगेंगे बूढ़े 

यह भी पढ़ें: सावन-रक्षाबंधन पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट और ट्रेंडी Mehndi Designs, देखें Photos

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blouse Designs, Blouse Designs Back Side, Lifestyle News, Fashion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com