- बाथरूम की गंदगी से है परेशान.
- क्या बाथरूम क्लिनर भी है बेअसर.
- इस एक चीज से नए जैसा दिखेगा बाथरूम.
Home Remedies for cleaning Bathroom: घर के बाथरूम (Bathroom) में लगे सफेद टाइल्स (Tiles), सिंक (Sink), टॉयलेट सीट (Toilet Seat), आदि समय के साथ काले या पिले होने लगते हैं. टॉइलेट और बाथरूम क्लिनींग के लिए कई सारे प्रोडक्ट आते हैं, मगर कई बार इनका इस्तेमाल करके भी हमें रिजल्ट नहीं मिलता हैं. बाथरूम को रोजाना साफ न करने के कारण बहुत जल्दी गंदा हो जाता है. अगर बाथरूम गंदा हो तो इससे घर के लोग भी बीमार पड़ने लगते हैं. इससे बचने के लिए घर पर ही आप इस एक चीज का इस्तेमाल करके इन सारी जगहों को पूरी तरह साफ कर सकते हैं.
एक्टर राम कपूर ने 16 घंटे की फास्टिंग कर घटा लिया 32 किलो वजन, बस सोने से पहले करते हैं ये कामइस एक चीज से होगा बाथरूम और टॉयलेट सीट साफ (Clean your Bathroom and Toilet seat with this one thing)
सिरका है असरदारसिरका (Vinegar) गंदे से गंदा बाथरूम साफ करने में असरदार साबित होता है. इसमें 6-10% एसिडिक एसिड (Acetic Acid) मिलता है जिससे किसी भी चीज को चमकाया जा सकता है. इससे घर का बाथरूम, सिंक, टॉयलेट सीट, सभी को साफ करके बिल्कुल नया जैसा बनाया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1/2 लीटर पानी में 4-5 चम्मच सिरका डालें
अब इसमें 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) डालकर अच्छे से मिक्स करके स्प्रे बोतल में भर लें
इसके बाद टॉयलेट सीट पर स्प्रे का छिड़काव करके 5 मिनट के लिए छोड़ दें
5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर फ्लश कर दें

पहले 1 लीटर पानी में 3-4 चम्मच सिरका डालकर अच्छे से मिक्स कर लें
इसके बाद मिश्रण में ब्लीच पाउडर (Bleaching Powder) डालकर अच्छे से मिक्स कर लें
अब इसे दीवार पर छिड़कर कुछ देर के लिए छोड़ दें
कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ करें
1 लीटर पानी में 3-4 चम्मच सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें
अब इसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे मिक्स कर लें और हल्का गुनगुना कर लें
मिश्रण गुनगुना करने के बाद इसे टाइल्स पर डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें
5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें

सबसे पहले 1 कप पानी में 3-4 चम्मच सिरका को डालकर स्प्रे बना लें
इधर सिंक के ऊपर अमोनिया पाउडर को डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें
5 मिनट बाद सिंक पर सिरके का स्प्रे करके कुछ देर के लिए छोड़ दें
क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें और पानी से साफ कर लें
(प्रस्तुति-अंकित श्वेताभ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं