विज्ञापन

बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए घर पर बना लें ये पाउडर, Parenting Expert ने बताया कैसे फायदा देता है और बच्चे को कैसे खिलाएं

मशहूर पीडियाट्रिशियन पार्थ सोनी ने बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए एक खास पाउडर बनाने की रेसिपी बताई है. आइए जानते हैं इस पाउडर को बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी, पाउडर कैसे बनाएं और कैसे ये बच्चे की हाइट को बढ़ाने में मददगार हो सकता है.

बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए घर पर बना लें ये पाउडर, Parenting Expert ने बताया कैसे फायदा देता है और बच्चे को कैसे खिलाएं
बच्चे की हाइट बढ़ाने वाला पाउडर
(Photo Credit: NDTV)

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे की ग्रोथ अच्छी तरह हो, खासकर बच्चे की हाइट अच्छी रहे. इसके लिए पेरेंट्स बच्चे की फिजिकल एक्टिविटी पर खूब ध्यान देते हैं. लेकिन इसके साथ-साथ खानपान का भी बच्चे की हाइट पर सीधा असर पड़ता है. इसी कड़ी में मशहूर पीडियाट्रिशियन पार्थ सोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए एक खास पाउडर बनाने की रेसिपी बताई है. आइए जानते हैं इस पाउडर को बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी, पाउडर कैसे बनाएं और कैसे ये बच्चे की हाइट को बढ़ाने में मददगार हो सकता है.

चाहिए होंगी ये चीजें- 

इस पाउडर को बनाने के लिए आपको- 

  • 50 ग्राम तिल 
  • 50 ग्राम बादाम 
  • 50 ग्राम मखाना 
  • और 50 ग्राम सौंफ की जरूरत होगी. 
कैसे बनाएं हाइट बढ़ाने वाला पाउडर?

पीडियाट्रिशियन बताते हैं, सबसे पहले एक पैन में तिल, बादाम, मखाना और सौंफ को अलग-अलग या एक-एक करके हल्का रोस्ट कर लें. आपको इन्हें ज्यादा नहीं भूनना है, बस हल्का-हल्का रोस्ट कर लें. इसके बाद सभी चीजों को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें. इतना करते ही आपका पाउडर बनकर तैयार हो जाएगा, आप इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर रख सकते हैं. 

कैसे फायदेमंद है ये पाउडर?
  • डॉक्टर बताते हैं, बादाम में प्रोटीन, विटामिन ई और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. ये शरीर के विकास और बच्चे की बोन डेनसिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं.
  • तिल कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है, जिससे भी बच्चे की ग्रोथ में मदद मिलती है.
  • मखाने में कैल्शियम के साथ-साथ कुछ मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है, जो बच्चे की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी है.
  • इन सब से अलग सौंफ में मौजूद फाइबर भी बच्चे को फायदा पहुंचाता है. 
बच्चे को कैसे खिलाएं ये पाउडर?

पीडियाट्रिशियन इस पाउडर को एक चम्मच गुनगुने दूध में मिलाकर बच्चे को देने की सलाह देते हैं. आप एक साल से बड़े बच्चे की डाइट में थोड़ा-थोड़ा कर इस पाउडर को शामिल कर सकते हैं. इससे बच्चे की हाइट के साथ-साथ सेहत को बेहतर बनाने में भी मदद मिल सकती है. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- खांसी-जुकाम में बच्चों को क्या खाने के लिए दें? बच्चों के डॉक्टर ने बताया किन चीजों से मिलेगा आराम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com