विज्ञापन

नीम के पत्तों के साथ 5 रुपये की ये सफेद चीज मिलाकर चेहरे पर लगाए? स्किन से साफ हो जाएंगे सारे दाग-धब्बे, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

आज के समय में लोग दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और तरह-तरह के उपायों को अपनाते हैं, लेकिन इन सब के बाद भी ज्यादा खास रिजल्ट नहीं मिलता. अगर आप भी अपनी स्किन को साफ और दाग-धब्बों से दूर रखना चाहते हैं तो नीम की पत्तियों के साथ फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाए और फिर रिजल्ट देखें.

नीम के पत्तों के साथ 5 रुपये की ये सफेद चीज मिलाकर चेहरे पर लगाए? स्किन से साफ हो जाएंगे सारे दाग-धब्बे, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
फिटकरी फेस पैक

आजकल भागदौड़ और दिनभर धूप, धूल और पॉल्यूशन में रहने के चलते स्किन का ध्यान रखना मुश्किल हो गया है. यही कारण है कि चेहरे पर जिद्दी दाग-धब्बे, झाइयां और पिगमेंटेशन कई लोगों की आम समस्या बन गई है. हालांकि, इससे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और तरह-तरह के उपायों को अपनाते हैं, लेकिन इन सब के बाद भी ज्यादा खास रिजल्ट नहीं मिलता. अगर आप भी अपनी स्किन को साफ और दाग-धब्बों से दूर रखना चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं.

यूट्यूब पर @Maayehkaisekarun नाम के चैनल पर पूनम देवनानी ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कुछ घरेलू चीजों की मदद से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखा जा सकता है. वीडियो में बताया गया कि नीम की पत्तियों के साथ फिटकरी और खीरा मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन साफ हो जाएगी और सारे दाग-धब्बे भी कम हो जाएंगे.

नीम, खीरा और फिटकरी का घरेलू नुस्खा

नीम में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को साफ रखने और मुहांसों से होने वाले दाग-धब्बों को कम करने में हेल्प करते हैं. वहीं खीरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने, नमी बनाए रखने और ताजगी देने के लिए अच्छा होता है. इसके अलावा फिटकरी स्किन केयर के लिए लंबे समय से इस्तेमाल होती है.

घर पर कैसे बनाएं पेस्ट

इस पेस्ट को बनाने के लिए लगभग 20-25 नीम के पत्ते और एक छोटा खीरा लें. इसके बाद खीरे के टुकड़े और नीम की पत्तियों को कूटकर उनका रस निकाल लें. इस रस को छानकर एक साफ बर्तन में रखें. अब किसी साफ पत्थर, चकले या स्लैब पर फिटकरी को इस रस में घिसें. ऐसा करने से फिटकरी रस में मिल जाएगी और पेस्ट थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं.

कैसे करें इस्तेमाल?

इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन या उन हिस्सों पर लगाएं जहां पिगमेंटेशन, झाइयां या दाग-धब्बे हों. इसे कम से कम 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

यह भी पढ़ें:- क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं? जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स

यह भी पढ़ें:- पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालने चाहिए? प्याज के छिलकों से बनाएं 3 तरह की शक्तिशाली खाद

यह भी पढ़ें:- बगल का कालापन कैसे दूर करें? अंडरआर्म्स की गंदगी और टैनिंग हटाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chehre Ke Daag Dhabbe Kaise Hataye, Pigmentation, Face Pack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com