Winter D-Tan Face Pack: सर्दियों में ठंडी हवाओं और कम नमी का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, बल्कि चेहरे की स्किन पर भी दिखाई देने लगता है. कई बार चेहरा रूखा, बेजान और थका हुआ नजर आने लगता है. वहीं, सर्दियों की धूप में लगातार बाहर रहने से चेहरे पर टैनिंग भी हो सकती है. ऐसे में लोग पार्लर जाकर डी-टैन ट्रीटमेंट करवाते हैं या महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं. लेकिन घर पर मौजूद कुछ चीजों से भी आप अपनी स्किन की देखभाल कर सकते हैं. बेसन, दही, शहद और कॉफी से तैयार यह फेस पैक स्किन को साफ और मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका.
बेसन-दही से बनाएं डी-टैन फेस पैक
ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि इस फेस पैक में इस्तेमाल होने वाली चीजें आसानी से रसोई में मिल जाती हैं. बेसन स्किन की सतह से अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने में मदद कर सकता है. वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की ऊपरी परत को हल्के एक्सफोलिएशन में मदद कर सकता है. शहद स्किन को नमी देने में सहायक है. हालांकि, इस पैैक से टैनिंग पूरी तरह खत्म होने या रंग गोरा होने की गारंटी नहीं है.
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच ताजा दही, 1 छोटी चम्मच शहद, आधी छोटी चम्मच कॉफी पाउडर और एक चुुटकी हल्दी की जरूरत पड़ेगी.
कैसे तैयार करें फेस पैक?
सबसे पहले एक साफ कटोरी में बेसन और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें शहद, कॉफी पाउडर और हल्दी डालें. सभी चीजों को तब तक मििलाएं, जब तक एक गाढ़ा और मुलायम पेस्ट तैयार न हो जाए. ध्यान रखें कि कॉफी के दाने बहुत मोटे न हों, ताकि त्वचा पर रगड़ न लगे.
ये भी पढ़ें- सरसों का तेल या नारियल तेल? जानिए सर्दियों में बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए क्या लगाएं
चेहरे पर कैसे लगाएं?
एक्सपर्ट ने बताया कि फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ कर लें. अब तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे 10 से 15 मिनट तक रहने दें. इसके बाद सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से बिना रगड़े चेहरा साफ कर लें. आखिर में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान
स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, किसी भी घरेलू फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है. संवेदनशील स्किन, मुंहासे या त्वचा संबंधी परेशानी होने पर सावधानी बरतें. जलन, खुजली या लालिमा होने पर तुरंत धो लें. कॉफी से चेहरे को स्क्रब न करें. बेहतर होगा कि इस पैैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार से शुरुआत करके अपनी स्किन की प्रतिक्रिया देखें. दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना भी न भूलें.
ये भी पढ़ें- गुड़-कुमकुम की मेहंदी कैसे बनाएं? इसे लगाने से हाथों पर आता है खूबसूरत लाल रंग, जानें बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं