शादी-पार्टी या किसी खास फंक्शन में जाने से पहले हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा फ्रेश और खिला-खिला नजर आए. लेकिन कई बार भागदौड़ और समय की कमी के चलते पार्लर जाने का मौका नहीं मिलता. ऐसे में कुछ लोग घर पर मौजूद चीजों से फेस पैक तैयार करना पसंद करते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर कच्चे दूध, चावल के आटे और मुलेठी से बना एक फेस पैक चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि इसे लगाने से चेहरे पर निखार आता है. इस नुस्खे की जानकारी डॉक्टर प्रियंका त्रिवेदी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में दी है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.
फेस पैक बनाने के लिए चाहिए ये 5 चीजें
डॉक्टर प्रियंका त्रिवेदी के बताए इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर सामग्री घर की रसोई में आसाानी से मिल जाती है.
- कच्चा दूध
- चावल का आटा
- मुलेठी पाउडर
- शहद
- गुलाब जल
इन सभी चीजों की मात्रा अपनी जरूरत के हिसाब से रख सकते हैं। ध्यान रहे कि पेेस्ट न तो बहुत पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा.
कैसे तैयार करें कच्चे दूध वाला फेस पैक?
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक साफ कटोरी में थोड़ा कच्चा दूध लें. अब इसमें चावल का आटा और मुलेठी पाउडर मिलाएं. तीनों चीीजों को अच्छी तरह चलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद डाालकर दोबारा मिलाएं. इस तरह आपका फेस पैक तैैयार हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया सर्दी में कड़ी पत्ते को झड़ने से कैसे बचाएं
चेहरे पर कैसे लगाएं यह फेस पैक?
सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें. इसके बाद तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. इसे करीब 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें. फिर सामान्य पाानी से चेहरा धो लें. आखिर में गुलाब जल लगा सकते हैं. ध्यान रखें कि चाावल के आटे वाले पेस्ट को चेहरे पर जोर से रगड़ना नहीीं चाहिए.
लगाने से पहले जरूर करें पैच टेस्ट
भले ही इस फेस पैक में घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर सामग्री हर किसी की त्वचा को सूट करे. कच्चा दूध, मूलेठी या शहद से भी कुछ लोगों को एलर्जी या जलन हो सकती है. इसलिए चेहरेे पर लगाने से पहले हाथ के अंदरूनी हिस्से या कोहनी पर पैैच टेस्ट करें. खुजली, लालिमा या जलन होने पर इसका इस्तेमााल न करें.
ये भी पढ़ें- बाल बढ़ाने का तेल घर पर कैसे बनाएं? आंवला और नारियल का तेल कैसे बनाएं, यहां जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं