आज 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु, भोलेनाथ और माता लक्ष्मी की आराधना करने से घर में बरकत आती है. ऐसे में अगर आप सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में डुबकी लगाकर, शाम को दीप जलाकर, जरूरतमंदों की मदद करते हैं, अच्छा माना जाता है. इस दिन दान का महत्व और बढ़ जाता है, क्योंकि खाली हाथ लौटने वाले किसी व्यक्ति की मदद करना सबसे बड़ी सेवा मानी गई है. आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा किन चीजों को दान करना शुभ माना जाता है.
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करें?
पूरा कार्तिक महीना ही भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए खास माना जाता है और पूर्णिमा के दिन किया गया दान कई गुना फल देता है. बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि सही नीयत से दिया गया थोड़ा सा भी दान जीवन की कई मुश्किलें आसान कर देता है.
अनाज और राशन:
किसी गरीब या जरूरतमंद परिवार को चावल, गेहूं का आटा या दाल देना बहुत अच्छा माना जाता है. पेट भरने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता.
तिल का दान:
सर्दियों की शुरुआत के आसपास तिल का दान करना सेहत और धर्म दोनों नजरिए से खास महत्व रखता है.
घी और तेल:
पूजा या रसोई के काम आने वाला शुद्ध घी या खाने का तेल दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है.
गर्म कपड़े और कंबल:
नवंबर के आखिरी हफ्ते में ठंड ठीक-ठाक पड़ने लगती है. ऐसे में फुटपाथ या खुले में रहने वालों को कंबल, शॉल या ऊनी कपड़े देना किसी की जरूरत पूरी करने जैसा है.
नए वस्त्र:
अगर आप चाहें, तो नए कपड़े भी दान कर सकते हैं.
आर्थिक मदद:
अगर आप सामान नहीं ले पा रहे हैं, तो किसी भरोसेमंद संस्था या जरूरतमंद को सीधे कुछ पैसे देकर भी मदद की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: देव दिवाली पर कब जलाएं दीपक? जानें शुभ मुहूर्त, दीपदान का सही समय और धार्मिक महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं