Chaturanga dandasan benefit in hindi: अगर आप बॉडी (body building) बनाना चाहते हैं और बॉडी बनाने के लिए (gym workout for body growth) वर्कआउट करते हैं, जिम जाते हैं उसके बाद भी आपकी बॉडी नहीं बनती है तो आप घर पर एक आसन कर सकते हैं. इस आसन का नाम है चतुरंग दंडासन. चतुरंग दंडासन (chaturanga dandasan) से शरीर में पोश्चर से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती हैं. इससे हाथों और कलाइयों को मजबूती मिलती है. साथ ही कंधे में ताकत आती है. इससे पेट के एब्स गठीले बनते हैं. इस आसन को करने से शरीर के आगे से पीछे तक की सभी मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं. इस वजह से पेट की मांसपेशियां और पीठ को कठोर और सीधा मुद्रा बनाए रखने में मदद मिलती है. जो लोग अपने हाथों की मसल्स बनाना चाहते हैं उन्हें यह आसन जरूर करना चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

कैसे करें चतुरंग दंडासन?
योग एक्सपर्ट कहते हैं कि इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने घर पर योगा मैट बिछाएं और पेट के बल या अधोमुख श्वानासन मुद्रा में लेट जाएं. अब दोनों हाथों को जमीन पर कंधे के आगे रखें, जिसमें आपकी अंगुलियां सामने की ओर होनी चाहिए. फिर दोनों पैरों की उंगलियों को जमीन पर सीधे रखना है, जिससे उन पर शरीर का वजन उठाने में मदद मिले. अब आपको अपने पैरों की उंगलियों पर जोर डालना है और दोनों घुटनों को ऊपर उठाने की कोशिश करनी है. साथ ही सांस को अंदर लेते हुए शरीर के वजन को दोनों हाथों पर उठना है.
अब आपके हाथ के ऊपरी हिस्से यानी अप्पर आर्म और हाथ के निचले हिस्से यानी फोर आर्म के बीच कोने पर 90 डिग्री का कोण बनाना है. इससे आपका शरीर फर्श के पैरलल आ जाएगा. इस पोज में आपका शरीर पूरी तरह से ऊपर रहना चाहिए, दोनों हाथ और पैर की उंगलियां जमीन पर होनी चाहिए. इन्हीं पर शरीर का सारा वजन आपको उठाना है. इस स्थिति में शुरू में 10 से 20 सेकंड तक रहना है और फिर सहजता से जितना रहा जाए उतनी देर रहें.
किन बातों का रखना है विशेष ध्यान
योग एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर किसी को कंधे, कलाई और पीठ में ज्यादा दर्द हो रहा है तो इस आसन को नहीं करना चाहिए. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी इस आसन से दूर रखना चाहिए. अगर कोई कार्पल टनल सिंड्रोम से पीड़ित है, तो उसे भी यह आसन नहीं करना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं