- क्या आप भी सोचते हैं भीगी किशकिश खाना अच्छा है.
- तो यहां आपको इसके कुछ नुकसान भी बता रहे हैं.
- जानिए कब और कितनी भीगी किशमिश खानी चाहिए.
Soaked Raisins Side Effects: किशमिश (raisins) सेहत के लिए सेहतमंद मेवे में शामिल है. सूखे मेवों की बात जब आती है तो किशमिश स्वाद के साथ साथ भरपूर पोषण भी देती है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और ढेर सारा आयरन पाया जाता है. खासकर डॉक्टर किशमिश को भिगोकर (soaked raisins) खाने की सलाह देते हैं. भीगी हुई किशमिश सेहत को खूब सारा फायदा करती है. लेकिन जैसे हर चीज को अति में खाएं तो उसका नुकसान होता है, ठीक उसी तरह भीगी हुई किशमिश को ज्यादा खाने से आपकी सेहत (soaked raisins side effects) बिगड़ सकती है. चलिए जानते हैं कि अगर आप भीगी हुई किशमिश का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको क्या नुकसान हो सकते है.
2 हफ्तों तक रोजाना नारियल पानी या नींबू का पानी पीने पर क्या होता है, न्यूट्रिशनिस्ट ने दिया जवाब
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

ज्यादा भीगी किशमिश खाने के नुकसान | Side effects of eating too much soaked raisins
किशमिश का भिगोकर सेवन करने पर यूं तो कई फायदे मिलते हैं लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपको पेट संबंधी बीमारियों का शिकार बना सकता है.दरअसल भीगी हुई किशमिश फाइबर से भरपूर होती है, लेकिन अगर आप भीगी हुई किशमिश का ज्यादा सेवन करेंगे तो इससे पेट में दर्द, गैस, ब्लोटिंग और दस्त की समस्या हो सकती है. कई बार ज्यादा किशमिश के सेवन से लोगों को उल्टी और मतली की भी दिक्कत हो जाती है.
डायबिटीज में भीगी हुई किशमिश का ज्यादा सेवन आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर हाई कर सकता है. इससे डायबिटीज के जोखिम भी बढ़ सकते हैं इसलिए डायबिटीज रोगियों को भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

भीगी हुई किशमिश के ज्यादा सेवन से वेट गेन हो सकता है. दरअसल भीगी हुई किशमिश में कैलोरी की मात्री ज्यादा होती है इसलिए इससे वेट बढ़ जाने के रिस्क बढ़ जाते हैं. खासकर वो लोग जो वजन कम करने के प्रयास में लगे हैं, उन्हें काफी सावधानी से भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए.
भीगी हुई किशमिश में शुगर ज्यादा होती है, इसके ज्यादा सेवन से आपके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है. आपके दांत कैविटी का भी शिकार हो सकते हैं.
जिन लोगों को भीगी हुई किशमिश से एलर्जी की शिकायत है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने पर त्वचा पर खुजली, रैशेज, चकत्ते, स्किन पर जलन, सांस लेने में दिक्कत और पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं