Diabetes Diet: डायबिटीज में खानपान का खास ख्याल ना रखा जाए तो सेहत बिगड़ सकती है. सेहत को दुरुस्त रखने के लिए डायबिटीज के मरीज (Diabetic Patients) क्या खा रहे हैं और क्या नहीं इसपर ध्यान देना जरूरी होता है. फलों की बात करें तो फल नेचुरल शुगर से भरपूर होते हैं. लेकिन, कुछ फलों में हाई शुगर कंटेट इतना ज्यादा होता है कि उन्हें खाने से डायबिटीज के मरीजों को मना किया जाता है. ऐसे में यहां जिस बैंगनी फल की बात की जा रही है उससे सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. यह फल है जामुन. न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बताया है कि डायबिटीज के मरीजों को जामुन (Jamun) खाना चाहिए. आप भी जानिए डायबिटीज में जामुन खाने के क्या फायदे हैं.
रात में दूध पीकर सोना चाहिए या नहीं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया आपकी यह आदत अच्छी है या बुरी
क्या डायबिटीज के मरीज जामुन खा सकते हैं | Can Diabetic Patients Eat Jamun
जामुन ना सिर्फ एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है बल्कि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. जामुन विटामिन ए और सी का अच्छा स्त्रोत होता है. इसे खाने पर पाचन को, स्किन और आंखों को भी फायदे मिलते हैं. जामुन का स्वाद मीठा होता है लेकिन इसकी मिठास जरूरत से ज्यादा नहीं लगती है. इसमें कैलोरीज कम होती हैं जिस चलते यह डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए परफेक्ट फ्रूट है. डायबिटीज के मरीज अपनी डेली डाइट में जामुन को शामिल कर सकते हैं. यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार होता है, इंसुलिन एक्टिविटी और सेंसिटिविटी बेहतर होती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जामुन का फल ही नहीं बल्कि इसके बीज भी बेहद फायदेमंद हैं. डायबिटीज के मरीज जामुन के बीजों को साफ करके और पीसकर खा सकते हैं. जामुन के बीजों का पाउडर (Jamun Seed Powder) टाइप-2 डायबिटीज में खाया जा सकता है.
रोजाना कितने जामुन खाने चाहिएडायबिटीज के मरीज रोजाना 10 से 12 जामुन खा सकते हैं. जामुन को जरूरत से ज्यादा खाने से परहेज करना चाहिए, लेकिन सही मात्रा में जामुन खाए जाएं तो इससे शरीर के शुगर लेवल्स कंट्रोल (Sugar Levels Control) में रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं