विज्ञापन

नवंबर में शादी होने वाली है तो आज से ही फॉलो करें ये नुस्खा, एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर आ जाएगा निखार, दूर से चमकेगी स्किन

वीडियो में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, अगर आपकी नवंबर में शादी होने वाली है, तो आप आज से ही अपने रूटीन में दो चीजों को शामिल कर सकती हैं. केवल दो काम रोज करने से आपके चेहरे पर अंदर से ग्लो दिखने लगेगा.

नवंबर में शादी होने वाली है तो आज से ही फॉलो करें ये नुस्खा, एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर आ जाएगा निखार, दूर से चमकेगी स्किन
नवंबर में शादी है तो आज से शुरू करें ये आसान ब्राइडल ग्लो रूटीन
(Photo Credit: NDTV)

शादी हर किसी की लाइफ का सबसे बड़ा दिन होता है. ऐसे में हर लड़की चाहती है कि अपनी शादी में वो सबसे खूबसूरत दिखे. इसके लिए लड़कियां महीनों पहले से तमाम तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट करना शुरू कर देती हैं. हालांकि, निखार अंदर से आता है. ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन अंदर से ग्लो करे, तो इन ट्रीटमेंट्स के साथ आप कुछ नेचुरल तरीके भी आजमा सकती हैं. फेमस सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर ऐसा ही नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

क्या कहती हैं सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट?

वीडियो में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, अगर आपकी नवंबर में शादी होने वाली है, तो आप आज से ही अपने रूटीन में दो चीजों को शामिल कर सकती हैं. केवल दो काम रोज करने से आपके चेहरे पर अंदर से ग्लो दिखने लगेगा.

नंबर 1- सुबह लें एक चम्मच घी

न्यूट्रिशनिस्ट रोज सुबह 1 चम्मच घी को गुनगुने पानी के साथ लेने की सलाह देती हैं. इससे बॉडी के टॉक्सिन्स को कम करने और स्किन से अंदर से साफ करने में मदद मिल सकती है.

नंबर 2- किशमिश और केसर का पानी

इससे अलग न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, रात के समय करीब 100 मिलीलीटर पानी में 4 काली किशमिश और 2 केसर के धागे भिगोकर रख दें. इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें. अगले दिन सुबह भिगोए हुए केसर को भी खा लें और किशमिश को भी अच्छी तरह चबाकर खाएं.

श्वेता शाह के मुताबिक, शादी से पहले खुद की देखभाल जितनी जल्दी शुरू की जाए, उतना ही अच्छा है. ऐसे में आप आज से ही इन दो कामों को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं. इससे आपकी स्किन पर नेचुरली ग्लो बढ़ सकता है. इसके साथ ही अपने खानपान पर भी ध्यान दें, लाइफस्टाइल में अच्छे सुधार करें और रोज कम से कम 8 से 9 घंटे की भरपूर नींद जरूर लें.

यहां देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें- जेड प्लांट सूखने लगे तो क्या करना चाहिए? गार्डनिंग एक्सपर्ट से जानें जेड प्लांट को मरने से कैसे बचाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beauty News, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com