विज्ञापन

ब्रेड सेंकने के अलावा, क्या-क्या काम कर सकता है किचन में मौजूद छोटा सा टोस्टर?

Bread Toaster Uses: सिर्फ ब्रेड सेंकने ही नहीं, इन 4 चीजों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं टोस्टर समय और बिजली दोनों की होगी बचत.

ब्रेड सेंकने के अलावा, क्या-क्या काम कर सकता है किचन में मौजूद छोटा सा टोस्टर?
Toaster Hacks: टोस्टर के आसान और असरदार इस्तेमाल . (AI Generated Image)

Non-Bread Toaster Uses: ब्रेकफास्ट की जब भी बात आती है हम झट से टोस्टर निकाल कर ब्रेड सेंक लेते हैं. ​क्या आपको लगता है कि आपका टोस्टर सिर्फ सुबह के नाश्ते में ब्रेड को 'सेंकने' के लिए बना है? अगर हां, तो आप गलत हैं. असल में टोस्टर एक 'मिनी ओवन' की तरह काम कर सकता है, बस आपको सही जुगाड़ पता होना चाहिए. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं टोस्टर को और किन कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इन 4 कामों के लिए भी कर सकते हैं टोस्टर का इस्तेमाल-

​1. बासी पिज्जा- 

  • ​रात का बचा हुआ पिज्जा अक्सर सुबह तक पत्थर जैसा सख्त हो जाता है. माइक्रोवेव में गर्म करो तो वह रबड़ जैसा खिंचने लगता है.
  • पिज्जा के स्लाइस को टोस्टर में डालें. नीचे की क्रस्ट एकदम क्रिस्पी हो जाएगी और चीज़ फिर से पिघल जाएगा. लगेगा ही नहीं कि ये कल का पिज्जा है!
  • नोटः एक बात का ध्यान रखें कि टोस्टर को लिटाकर सेंकने की कोशिश बिल्कुल भी न करें.

​2. कुरकुरे पापड़-

  • रोटी के साथ भुना हुआ पापड़ मिल जाए तो खाने का मज़ा दोगुना हो जाता है. लेकिन कई बार गैस पर पापड़ भुनते वक्त वो जल जाता है. ऐसे में आप टोस्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • पापड़ को आधा मोड़ें या टुकड़ों में करके टोस्टर के स्लॉट में डाल दें. टोस्टर की हीट चारों तरफ से बराबर लगती है, जिससे पापड़ बिना जले एकदम सफेद और करारे सिकते हैं.

​3. आलू टिक्की- 

  • कई बार पार्टी या ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के बाद रात में आलू की टिक्की बच जाती है, जिसे हम फ्रिज में रख देते हैं. लेकिन ये ठंडी होने के बाद बेस्वाद सी लगने लगती है, ऐसे में आप टोस्टर का इस्तेमाल करके वही वाला टेस्ट पा सकते हैं. 
  • ​टिक्की को टोस्टर में डालें और हाई सेटिंग पर एक बार चला दें. ऐसा करने से टिक्की के अंदर का मॉइस्चर सूख जाएगा और वह बाहर से एकदम लाल और करारी हो जाएगी, जैसे अभी-अभी तवे से उतरी हो.
    Latest and Breaking News on NDTV

    Photo Credit: iStock

    ​4. नट्स और ड्राई फ्रूट्स रोस्ट करने-

    • ​बादाम, अखरोट या मूंगफली को हल्का भूनकर खाने का स्वाद ही अलग होता है. अगर आप भी इन्हें झटपट रोस्ट करना चाहते हैं, तो टोस्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
    • सैंडविच बैग या टोस्टर बैग (Toaster Bag) का उपयोग करके ड्राई फ्रूट्स को टोस्टर में भूनना (Toast) एक बहुत ही आसान, तेज़ और साफ-सुथरा तरीका है.
    • नोट- एक बात का खास ख्याल रखें कि टोस्टर से इन्हें तुरंत न निकालें क्योंकि ये काफी गरम होते हैं. ऐसे में हाथ जल सकता है. कुछ देर बाद ही निकालें.

    ये भी पढ़ें-  दूध फट गया है? फेंकने की गलती न करें, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज

    Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com