Bharti Singh Weight Loss: मशहूर कॉमेडियन और टीवी एंकर भारती सिंह अक्सर अपने चुलबुले अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इससे अलग भारती फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े टिप्स भी शेयर करती रहती हैं. बीते कुछ समय पहले उन्होंने अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से लोगों को हैरान कर दिया था. बता दें कि भारती सिंह ने महज 10 महीने में अपना 15 किलो वजन घटाया था. वहीं, कॉमेडियन ने बताया था कि उनका वेट लॉस पूरी तरह से नेचुरल था. इसके लिए उन्होंने किसी तरह की वेट लॉस दवा का सहारा नहीं लिया, बस कुछ खास तरीके अपनाए थे. आइए जानते इन तरीकों के बारे में-
बिना दवाई बस 4 शब्द बोलकर सिर का दर्द ठीक कर लेती हैं Vidya Balan, जानकर कहेंगे- ये कैसी अजीब ट्रिक?
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारती सिंह ने कैसे घटाया 15 किलो वजन?
नंबर 1- इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting)एक इंटरव्यू में कॉमेडियन और होस्ट ने बताया था कि उन्होंने किसी स्ट्रिक्ट डाइट प्लान या एक्सरसाइज का सहारा नहीं लिया. उनका सीधा और सरल तरीका था इंटरमिटेंट फास्टिंग. वो शाम 7 बजे के बाद से लेकर अगले दिन दोपहर 12 बजे तक कुछ नहीं खाती थीं. यानी करीब 16-17 घंटे फास्ट करती थीं. इसके बाद दिन में केवल 1 या 2 बार खाना खाती थीं.
बता दें कि वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग काफी पॉपुलर तरीका है. कुछ रिसर्च रिपोर्ट्स में भी पाया गया है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग से मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है, जिससे वजन तेजी से घटता है.
नंबर 2- पॉर्शन कंट्रोलभारती ने कभी भी खाना पूरी तरह छोड़ा नहीं. उन्होंने अपना पसंदीदा खाना जैसे पराठा, हलवा या स्नैक्स खाए लेकिन मॉडरेशन में. कॉमेडियन ने बताया, 'आप एकदम अपनी पसंद की चीजों से दूरी नहीं बना पाते हैं. अपनी वेट लॉस जर्नी पर मैंने भी किसी चीज को खाना पूरी तरह बंद नहीं किया था. इससे अलग बस उनकी मात्रा को कम कर दिया था.' यानी खाना वही खाया, लेकिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में. इससे आप ज्यादा कैलोरी इंटेक नहीं करते हैं और आपका वजन संतुलित बना रहता है.
नंबर 3- फिक्स्ड टाइम पर खानावेट लॉस के लिए भारती ने अपने खाना खाने का टाइम फिक्स कर लिया था. कॉमेडियन ने बताया, 'मैं चाहे कितनी भी बिजी होती थी लेकिन अपने खाने का समय कभी नहीं बदलती थी.' बता दें कि समय पर खाना खाने से शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर रहता है, जिससे भी वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
वेट लॉस के बाद कैसा हुआ बॉडी पर असर?इस सवाल का जवाब देते हुए कॉमेडियन ने कहा था, 'पहले मेरा वजन 91 किलो था, फिर ये खास तरीके फॉलो कर 10 महीने में ही वजन घटकर 76 किलो हो गया.' भारती सिंह ने बताया, इस बदलाव से उन्हें काफी फायदा हुआ. अब उन्हें सांस फूलने की समस्या नहीं होती है, उनका शुगर और अस्थमा भी कंट्रोल में है, साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि वे खुद को हल्का और एनर्जेटिक महसूस करती हैं. ऐसे में हेल्दी तरीके से वेट लॉस के लिए आप भी इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं