Vidya Balan shared a unique headache remedy: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिर दर्द एक आम समस्या बन चुका है. कभी थकान, कभी तनाव, तो कभी नींद की कमी के चलते लोगों को समय-समय पर इस दर्द से जूझना पड़ता है. वहीं, कई बार दर्द इतना अधिक होता है कि लोग पेनकिलर लेने पर मजबूर हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस विद्या बालन बिना किसी दवा के अपना सिर दर्द ठीक कर लेती हैं?
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि विद्या बालन सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी सुर्खियों नें बनी रहती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है. दकअसल, विद्या Something Bigger Show with Rodrigo Canelas में थीं. यहां उन्होंने अपनी हीलिंग जर्नी के बारे में बात की. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वे कभी भी सिर दर्द होने पर कोई दवाई नहीं लेती हैं. इससे अलग एक बेहद आसान और खास तरीका अपनाती हैं.
क्या है ये खास तरीका?
एक्ट्रेस बताती हैं कि जब भी उन्हें सिर में दर्द होता है, वे आंखें बंद कर शांत हो जाती हैं और बार-बार धीरे-धीरे कहती हैं, 'You Can Leave Now' (अब तुम जा सकते हो). 3-4 बार केवल ये 4 शब्द रीपीट करने से उनके सिर का दर्द पूरी तरह ठीक हो जाता है.
मां से मिला अनोखा उपायविद्या ने बताया कि बचपन में उनकी मां उन्हें एक हीलर के पास लेकर गई थीं. ये तरीका उन्हें उस हीलर ने ही बताया था. तब से वे इसे फॉलो करती आ रही हैं और उनके लिए ये हमेशा काम करता है. एक्ट्रेस के मुताबिक, सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह तरीका पॉजिटिव सेल्फ-टॉक और माइंडफुलनेस मेडिटेशन पर आधारित है, जहां आप अपने दिमाग और शरीर को यह विश्वास दिलाते हैं कि आप ठीक हो रहे हैं. ऐसे में आप भी सिर में दर्द होने पर इस कमाल की ट्रिक को फॉलो कर सकते हैं.
इन उपाय से भी मिलेगी राहतवहीं, अगर आप भी अक्सर सिर दर्द से परेशान रहते हैं, तो इससे अलग कुछ अन्य नेचुरल तरीके भी अपनाकर देख सकते हैं. जैसे-
पानी पिएंशरीर में पानी की कमी सिर दर्द का बड़ा कारण है. ऐसे में दर्द होने पर एक-दो गिलास पानी तुरंत राहत दे सकता है.
ठंडी पट्टी लगाएंमाथे पर ठंडी पट्टी या बर्फ रखने से सिर को ठंडक मिलती है और दर्द कम होता है.
हल्की मसाज करेंनारियल या लैवेंडर ऑयल से सिर की मसाज करने से तनाव और दर्द दोनों कम हो सकते हैं.
नींद पूरी लें7–8 घंटे की गहरी नींद सिर दर्द से बचाने में बहुत मदद करती है.
स्क्रीन टाइम घटाएंइन सब से अलग ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने से भी सिर में दर्द हो सकता है. इसलिए हर थोड़ी देर में आंखों को आराम दें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं