विज्ञापन

मोबाइल के पीछे तेजपत्ता रखने का क्या है राज? जानें इस टोटके के पीछे का लॉजिक, क्या है Angel Code कनेक्शन

Bay Leaf Behind the Mobile Phone: काम बनते-बनते बिगड़ रहा है तो मोबाइल के पीछे तेजपत्ता रखने का उपाय चर्चा में है.एस्ट्रो वास्तु ज्योतिष एक्सपर्ट मनप्रीत कौर के अनुसार, तेजपत्ते पर जन्मतिथि के आधार पर एंजल कोड लिखा जाता है. हालांकि, इसके असर का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

मोबाइल के पीछे तेजपत्ता रखने का क्या है राज? जानें इस टोटके के पीछे का लॉजिक, क्या है Angel Code कनेक्शन
मोबाइल के पीछे रखें तेजपत्ता
ndtv

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि कोई काम बनते-बनते अचानक अटक जाता है या बार-बार कोशिश करने के बाद भी मनचाहा नतीजा नहीं मिलता, तो वास्तु और ज्योतिष से जुड़े कुछ उपायों में तेजपत्ते का इस्तेमाल बताया गया है. सोशल मीडिया पर भी इन दिनों मोबाइल के पीछे तेजपत्ता रखने का एक उपाय चर्चा में है. दावा है कि तेजपत्ते पर जन्मतिथि के हिसाब से खास 'एंजेल कोड' लिखकर इसे मोबाइल के पीछे रखने से सकारात्मक ऊर्जा और धन से जुड़े अवसरों को आकर्षित करने की कोशिश की जा सकती है.

मोबाइल के पीछे तेजपत्ता रखने की क्या है मान्यता

एस्ट्रो वास्तु ज्योतिष (Astrology) और वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) से जुड़ीं मनप्रीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में इस उपाय के बारे में बताया है. उनके मुताबिक, तेजपत्ता सिर्फ खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीज नहीं है, बल्कि कई पारंपरिक मान्यताओं में इसे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है. इसी वजह से तेजपत्ते को घर और व्यक्तिगत चीजों के साथ रखने से जुड़े कई उपाय बताए जाते हैं.

तेजपत्ते पर क्यों लिखा जाता है एंजल कोड?

मनप्रीत ने इस उपाय में सबसे खास बात एंजल कोड बताई है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, यह कोड हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं होता है. इसे व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर अलग-अलग बताया गया है. मान्यता के अनुसार, सही कोड को तेजपत्ते पर लिखकर उसे मोबाइल के पीछे रखने से व्यक्ति अपने लक्ष्य और सकारात्मक सोच पर ध्याान केंद्रित कर सकता है.

ये भी पढ़ें- Indira Ekadashi Vrat 2026: इंदिरा एकादशी का व्रत आज, पूजा का पूर्ण फल पाने के लिए जरूर पढ़ें ये कथा

क्या सच में इससे आती हैं पैसे और खुशियां

इसके अलावा, यहां यह समझना जरूरी है कि तेजपत्ता रखने या किसी एंजल कोड से धन आने या रुके हुए काम बनने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे वास्तु-ज्योतिष से जुड़ी मान्यता और व्यक्तिगत आस्था के तौर पर ही देखना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति ऐसा उपाय करता है तो इसे आर्थिक समस्या का पक्का समाधान मानने के बजााय सकारात्मक सोच से जुड़ी एक परंपरागत प्रैक्टिस समझना बेहतर है.

उपाय करने से पहले रखें इस बात का ध्यान

उन्होंने बताया कि अगर आप इस तरह के उपाय आजमाना चाहते हैं तो जन्मतिथि के आधार पर बताए गए कोड की जानकारी किसी विश्वसनीय विशेषज्ञ से लें. साथ ही पैसों, करियर या किसी जरूरी फैसले में केवल ऐसे उपायों पर निर्भर रहने के बजाय व्यावहारिक कदम उठाना भी जरूरी है. तेजपत्ता रखने का यह उपाय आस्था से जुड़ा हो सकताा है, लेकिन इसके साथ मेहनत और सही योजना को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- आज रखा जाएगा इंदिरा एकादशी व्रत, भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejpatta Benefits, Vastu Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com