विज्ञापन

बच्चे के बाल सफेद हो रहे हैं तो क्या करें? Parenting Expert ने बताया छोटे बच्चों के बाल क्यों सफेद होते हैं

मशहूर पीडियाट्रिशियन पुनित आनंद ने बच्चों के बाल सफेद होने का कारण और बाल सफेद होने से रोकने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट-

बच्चे के बाल सफेद हो रहे हैं तो क्या करें? Parenting Expert ने बताया छोटे बच्चों के बाल क्यों सफेद होते हैं
बच्चे के बाल सफेद होने से कैसे रोकें?
(Photo Credit: Instagram)

उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना आम बात है. लेकिन कई बार बच्चों के सिर पर भी एक-दो सफेद बाल दिखने लगते हैं. ऐसे में पेरेंट्स की चिंता बढ़ जाती है. माता-पिता के मन में एक ही सवाल होता है कि उनके बच्चे के बाल सफेद क्यों हो रहे हैं या कैसे वे अपने बच्चे के बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं. इसी को लेकर मशहूर पीडियाट्रिशियन पुनित आनंद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने इन सवालों का जवाब दिया है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट- 

बच्चों के बाल क्यों सफेद होते हैं?

पीडियाट्रिशियन बताते हैं, बालों का रंग मेलेनिन नाम के पिगमेंट से तय होता है. जब बालों में मेलेनिन कम बनने लगता है, तो बाल सफेद या ग्रे दिखाई देने लगते हैं. कम उम्र में बाल सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं.

कई बार जेनेटिक की वजह से ऐसा होता है. यानी अगर परिवार में सफेद बालों की हिस्ट्री है, तो बच्चे के बाल भी सफेद हो सकते हैं. इसके अलावा विटामिन B12, आयरन और फोलेट जैसे पोषक तत्वों की कमी से भी बच्चे के बाल सफेद होने लगते हैं. 

बच्चे के बाल सफेद होने से कैसे रोकें?

सबसे पहले डाइट ठीक करें

इसके लिए पीडियाट्रिशियन खाने में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजें शामिल करने की सलाह देते हैं.

  • प्रोटीन के लिए आप बच्चे को अंडा, दाल और पनीर खिला सकते हैं.
  • आयरन और फोलेट के लिए आप बच्चे की डाइट में पालक, राजमा और चना जैसे खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं. 
  • विटामिन B12 के लिए आप अपने बच्चे को दूध, दही, अंडा और मछली खाने के लिए दे सकते हैं.
  • वहीं, जिंक और कॉपर के लिए आप अपने बच्चे की डाइट में ड्राई फ्रूट्स, नस्ट और सीड्स शामिल सकते हैं. 
बालों की सही देखभाल करें

अच्छी डाइट के साथ-साथ कुछ और बातों पर ध्यान देना भी जरूरी है. जैसे- 

  • दिन में कम से कम एक बार धीरे-धीरे बच्चे के बालों में कंघी करें.
  • बहुत टाइट चोटी या जूड़ा न बांधें.
  • बड़ों के शैंपू से बच्चे के बाल न धोएं. उनके हेयर केयर के लिए हमेशा बेबी प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें. 
इन बातों का भी रखें ध्यान 

पीडियाट्रिशियन कहते हैं, आमतौर पर डाइट पर ध्यान देने से बच्चे के बाल सफेद होना कम हो जाते हैं. अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तो कभी भी बच्चे के बाल पर केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल न करें. इससे अलग बच्चे को खुद से कोई दवा या सप्लीमेंट भी नहीं दें. ये चीजें सफेद बालों की परेशानी को और बढ़ा सकती हैं, साथ ही बच्चे की सेहत पर भी असर डाल सकती हैं. 

इससे अलग अगर बच्चे के सफेद बाल लगातार बढ़ रहे हैं, इसके साथ बच्चा बहुत थका हुआ रहता है, कमजोर दिखाई देता है, उसकी भूख कम हो गई है या उसकी लंबाई और वजन ठीक से नहीं बढ़ रहे हैं, तो इन संकेतों को नजरअंदाज न करें. इस कंडीशन में एक बार हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें- बच्चे को जल्दी बोलना कैसे सिखाएं? Parenting Expert ने बताए 4 आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com