घर में मच्छर बढ़ जाएं तो दिन का चैन और रात की नींद दोनों खराब हो जाती हैं. कभी मच्छर हाथ-पैर पर काटते हैं, तो कभी कान के पास भिनभिनाकर परेशान करते रहते हैं. इनसे बचने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली मच्छर भगाने वाली कॉइल, लिक्विड और स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप चाहें तो अपने घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं. इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर मच्छरों को दूर रखने का एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
चाहिए होंगी ये चीजें-
मच्छरों को दूर रखने के लिए आपको-
- एक कपूर की टिक्की
- 4 से 5 तेजपत्ते और
- थोड़ा नीम का तेल चाहिए. अगर आपके पास नीम का तेल नहीं है, तो आप सरसों के तेल में नीम के पत्ते डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इसके लिए सबसे पहले कपूर लें और उसे अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें.
- अब, इसमें थोड़ा नीम का तेल या सरसों का तेल मिलाएं.
- इसके बाद 4 से 5 ताजे और खुशबूदार तेजपत्ते लें. इन पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. ध्यान रखें कि तेजपत्ते बहुत पुराने न हों, क्योंकि उनकी खुशबू कम होने पर यह तरीका भी कम असरदार हो सकता है.
- अब, एक मिट्टी का कोई भी छोटा बर्तन लें और इसमें तेजपत्ते के टुकड़े डालें.
- इसके बाद इसमें कपूर और तेल से तैयार किया गया मिश्रण मिलाएं.
- अब, तेजपत्ते को जलाकर उसकी लौ बुझा दें, ताकि उससे हल्का धुआं निकलने लगे.
- इसी धुएं की खुशबू से मच्छरों को दूर रखने में मदद मिल सकती है.
पूनम देवनानी कहती हैं, कपूर, नीम और तेजपत्ते का धुआं आपके पूरे में एक भिनी-भिनी खुशबू फैला देगा. हालांकि, मच्छरों को इन चीजों की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है. ऐसे में इन्हें जलाने से आपको अपने घर के आसपास एक भी मच्छर नजर नहीं आएगा.
इन बातों का रखें ध्यानइस तरीके को अपनाते समय सावधानी रखना बहुत जरूरी है. धुएं को बंद कमरे में बिल्कुल न फैलाएं. इससे सांस लेने में परेशानी, खांसी और आंखों में जलन हो सकती है. इसके अलावा बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा के मरीजों के आसपास इस तरीके का इस्तेमाल न करें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- दिवाली पर तैयार होने से पहले चेहरे पर लगा लें ये पैक, एक्सपर्ट ने बताया 5 मिनट में निखर जाएगा चेहरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं