पीतल की बाल्टी हो या पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले पीतल के दूसरे बर्तन, समय के साथ इनकी चमक फीकी पड़ने लगती है. हवा, नमी और लगातार इस्तेमाल की वजह से पीतल पर कालापन और दाग जम सकते हैं. ऐसे में कई लोग इन्हें चमकाने के लिए महंगे क्लीनर खरीदते हैं. लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप घर पर भी पीतल की बाल्टी की सफाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको नींबू, नमक, सिरका और बेकिंग सोडा जैसी चीजों की जरूरत पड़ेगी. आइए जानते हैं पीतल की पुरानी बाल्टी को साफ करने के आसान तरीके.
गर्म पानी और डिशवॉश से करें सफाई
एक्सपर्ट ने बताया कि अगर पीतल की बाल्टी पर धूल, तेल या हल्की गंदगी जम गई है तो सबसे पहले गर्म पानी और डिशवॉश की मदद लें. इसके लिए एक बर्तन में हल्का गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश मिला दें. अब मुलायम कपड़े या सॉफ्ट टूथब्रश की मदद से बाल्टी को धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद सााफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें.
सिरका और बेकिंग सोडा से हटाएं कालापन
साथ ही, पीतल की बाल्टी की चमक वापस लाने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके लिए सफेद सिरके में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयाार करें. अब इसे बाल्टी के दाग वाली जगह पर मुुलायम कपड़े से हल्के हाथों से लगाएं. कुछ मिनट बाद साफ पानी से धोोकर माइक्रोफाइबर कपड़े से सुुखा लें.
नींबू और नमक से चमकाएं पीतल की बाल्टी
नींबू में प्राकृतिक एसिड होता है जो पीतल की सतह पर जमी गंदगीी और धब्बों को हटाने में मदद कर सकता है. इसके लिए नींबू को आधा काटकर उसके ऊपर थोड़ा नमक डाालें. अब इससे बााल्टी की सतह पर हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद पानी से अच्छी तरह धोकर तुरंत सुुखा दें.
ये भी पढ़ें- मकड़ियों को कैसे भगाएं? घर से मकड़ियों को हमेशा के लिए दूर रखने वाला स्प्रे कैसे बनाएं
पीतल की बाल्टी साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान
पीतल की सफाई करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है. सबसे पहले बाल्टी को साफ करने के लिए कभी भी वायर स्क्रबर या खुरदरे ब्रश का इस्तेमाल न करें. बहुत ज्यादा दबाव डालकर रगड़ने से बचें. अगर बाल्टी पर पीतल की सिर्फ परत चढ़ी है तो तेज एसिड या ज्यादा रगड़ने से उसकी फिनिश खराब हो सकती है. सिरका, नींबू या किसी भी क्लीनिंग पाउडर को इस्तेेमाल करने से पहले बाल्टी के किसी छोटे और छिपे हिस्से पर टेस्ट कर लें.अगर बाल्टी पर कोई खास कोोटिंग या लाख की परत है तो एसिड वाले नुस्खे इस्तेमाल न करें. इसके अलावा, सफाई के बाद पीतल की बाल्टी को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है. इससे पानी के निशान पड़ने से बच सकते हैं और बर्तन की चमक लंबे समय तक बनी रह सकती है.
ये भी पढ़ें- दिवाली में इस्तेमाल मिट्टी के दीयों से घर पर पीतांबरी कैसे बनाएं, जानें पितांबरी बनाने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं