विज्ञापन

बच्चे को जल्दी बोलना कैसे सिखाएं? Parenting Expert ने बताए 4 आसान तरीके

पीडियाट्रिशियन मेहर ने बताया है कि अगर माता-पिता केवल 4 बातों पर ध्यान दें, तो उनका बच्चा हमउम्र बच्चों से जल्दी बोलना सीख सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

बच्चे को जल्दी बोलना कैसे सिखाएं? Parenting Expert ने बताए 4 आसान तरीके
बच्चे को जल्दी बोलना कैसे सिखाएं?
(Photo Credit: NDTV)

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा समय पर बोलना सीखे, लोगों की बातों को समझें और अपनी बात भी ठीक तरह से बोल पाए. कुछ बच्चे थोड़ा देर से बोलना शुरू करते हैं, ऐसे में माता-पिता को चिंता होने लगती है. अगर आप भी इन्हीं पेरेंट्स में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. पीडियाट्रिशियन मेहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि अगर माता-पिता केवल 4 बातों पर ध्यान दें, तो उनका बच्चा हमउम्र बच्चों से जल्दी बोलना सीख सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

नंबर 1- बच्चे को मोबाइल और टीवी से दूर रखें

पीडियाट्रिशियन कहते हैं, अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा जल्दी बोलना सीखे, तो सबसे पहले उसे मोबाइल और टीवी से दूर रखना शुरू करें. छोटे बच्चों के लिए स्क्रीन देखने के बजाय लोगों से बातचीत करना ज्यादा जरूरी है. बच्चा दूसरों के चेहरे, आवाज और हाव-भाव देखकर ज्यादा सीखता है. इसलिए बच्चे को मोबाइल देने के बजाय उसके साथ खेलें, बातें करें और उसे आसपास की चीजों के बारे में बताएं. 

नंबर 2- बच्चे से छोटे-छोटे वाक्यों में बात करें

एक्सपर्ट कहते हैं, बच्चे धीरे-धीरे चीजें सीखते हैं, इसलिए उनसे एकदम आसान भाषा और छोटे-छोटे वाक्यों में बात करें. जैसे- 'गेंद दो', 'पानी पीना है', 'मम्मी आ गई' और 'चलो बाहर चलते हैं'. ऐसे छोटे वाक्यों को बच्चा धीरे-धीरे समझने लगता है.

जब बच्चा कोई आवाज निकाले या इशारे से अपनी बात बताए, तो उसे जवाब दें. जैसे- अगर बच्चा पानी की तरफ इशारा करे, तो कहें, 'तुम्हें पानी चाहिए?' इससे बच्चे को चीजों के नाम पता चलेंगे और अगली बार वो खुद उन्हें बोलने की कोशिश करेगा.

नंबर 3- रोजाना कहानियां सुनाएं

पीडियाट्रिशियन कहते हैं, कहानियां सुनाने से बच्चे की याददाश्त तेज होती है, बच्चा चीजों को समझता है और नए-नए शब्दों को सुनता है. इससे भी बच्चे को जल्दी बोलने में मदद मिल सकती है. इसलिए रोज अपने बच्चे को थोड़ा समय निकालकर अलग-अलग कहानियां जरूर सुनाएं. 

नंबर 4- खाने पर दें ध्यान 

इन सब से अलग पीडियाट्रिशियन कहते हैं, बच्चे को उम्र के साथ थोड़ा चबाने वाला खाना खिलाएं यानी ठोस आहार दें. जब बच्चा खाने को चबाता है, तो उसके जबड़े मजबूत होते हैं और मुंह की मांसपेशियों को काम करने का मौका मिलता है. इससे भी बच्चा जल्दी बोलना सीख सकता है. 

इस तरह कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप अपने बच्चे को जल्दी बोलना सीखा सकते हैं, साथ ही बच्चे की भाषा को भी बेहतर बना सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- छोटे बच्चे का सिर चपटा होने से कैसे बचाएं? Parenting Expert ने बताया इन 5 बातों पर जरूर दें ध्यान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height