विज्ञापन

बच्चे को जूते पहनाना कब शुरू करना चाहिए? Parenting Expert ने बताया बच्चों के पैरों के लिए सही जूते कैसे चुनें

पीडियाट्रिशियन मोहित सेठी ने बताया है कि छोटे बच्चे को जूते पहनाना कब शुरू करें और बच्चे के लिए कौन से जूते सबसे अच्छे होते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-

बच्चे को जूते पहनाना कब शुरू करना चाहिए? Parenting Expert ने बताया बच्चों के पैरों के लिए सही जूते कैसे चुनें
बच्चों को जूते कब पहनाना शुरू करना चाहिए?
(Photo Credit: Freepik)

हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए नए-नए कपड़े-जूते खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बच्चों को जूते पहनाना कब शुरू करना चाहिए? इसे लेकर पीडियाट्रिशियन मोहित सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि छोटे बच्चे को जूते पहनाना कब शुरू करें और बच्चे के लिए कौन से जूते सबसे अच्छे होते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

पीडियाट्रिशियन बताते हैं, जब तक बच्चा अच्छी तरह चलना नहीं सीख जाता, तब तक उसे जूते नहीं पहनाने चाहिए, जितना हो सके बच्चे को घर में नंगे पैर चलने देना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि जब बच्चा नंगे पैर चलता है, तो उसके पैरों को जमीन की अलग-अलग सतहों का एहसास होता है. जैसे टाइल्स, लकड़ी का फर्श, घास आदि. इससे बच्चे के पैरों की सेंसरी नर्व्स एक्टिव होती हैं, साथ ही बच्चा ठीक से बैलेंस बनाना भी सीखता है. 

डॉक्टर बताते हैं, जब बच्चा पूरी तरह चलना सीख जाए, तब घर से बाहर ले जाते हुए आप उसे जूते पहना सकते हैं. लेकिन तब भी सही जूते पहनाना बेहद जरूरी है. 

बच्चे के लिए सही जूते कैसे खरीदें?
  • इस सवाल को लेकर एक्सपर्ट कहते हैं, सबसे पहले ध्यान रखें कि जूते का सोल नरम हो. यानी जूतों का निचला हिस्सा नरम और आसानी से मुड़ने वाला होना चाहिए. इससे बच्चे को पैर हिलाने में आसानी होती है.
  • जूते का अगला हिस्सा इतना खुला होना चाहिए कि बच्चे की उंगलियां आराम से हिल सकें. अंगूठे और जूते के आगे के हिस्से के बीच करीब एक सेंटीमीटर जगह हो.
  • जूते न ज्यादा ढीले हों और न ही टाइट. एकदम सही नाप के जूते चुनें. बहुत टाइट जूतों से बच्चे के पैरों में दर्द हो सकता है, जबकि ज्यादा ढीले जूतों से चलने में परेशानी हो सकती है.
  • इन सब से अलग बच्चे के जूते में वेल्क्रो या फीते जरूर हों, कभी भी बच्चे के लिए एंकल तक के जूते न लें. 
इन बातों का भी रखें ध्यान 
  • बच्चे को नंगे पैर चलाना जरूरी है, लेकिन इसके लिए घर के फर्श को हमेशा साफ रखें. 
  • साथ ही चलने के बाद बच्चे के पैरों को अच्छी तरह साफ जरूर करें. 

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने बच्चे का ध्यान रख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- डबल चिन कम करने का जापानी तरीका, एक्सपर्ट ने बताया ठुड्डी के नीचे जमा फैट को कैसे कम करें
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com