हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, सुंदर और चमकदार दिखे. इसके लिए लोग कई तरह की क्रीम और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर मौजूद कुछ नेचुरल चीजों से भी त्वचा की देखभाल की जा सकती है? फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने अपराजिता के फूलों से क्रीम बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
चाहिए होंगी ये चीजें-
- इस क्रीम को बनाने के लिए आपको 8-10 ताजे अपराजिता के फूल
- एक चम्मच कॉर्नफ्लोर
- दो चम्मच एलोवेरा जेल
- एक-दो विटामिन ई कैप्सूल और
- एक से डेढ़ चम्मच बादाम के तेल की जरूरत होगी. अगर आपके पास बादाम का तेल नहीं है, तो आप नारियल का तेल भी ले सकते हैं.
- इसके लिए सबसे पहले फूलों से हरा पार्ट तोड़कर अलग कर लें और एक बार फूलों को अच्छी तरह धो लें.
- अब, एक साफ बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें फूल डाल दें. फूलों को करीब 10 से 15 मिनट तक पानी में रहने दें. ऐसा करने से धीरे-धीरे फूलों का नीला रंग पानी में आने लगेगा.
- इसके बाद फूलों को पानी के साथ मिक्सर में पीस लें.
- अब, एक साफ और पतले कपड़े की मदद से इस मिश्रण को छान लें. इससे फूलों के रेशे अलग हो जाएंगे और आपको नीले रंग का पानी मिल जाएगा.
- इसके बाद एक साफ कटोरी में एक चम्मच कॉर्नफ्लोर लें. इसमें थोड़ा सा अपराजिता के फूलों का पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि इसमें गांठें न बनें. आपको इस पानी को लगातार चलाते रहना है.
- इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर कॉर्नफ्लोर वाले मिश्रण की कटोरी रख दें. इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें. दो से तीन मिनट में यह मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा.
- जब ये क्रीम जैसा दिखने लगे, तब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.
- ठंड़ा होने पर इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. इसके बाद एक-दो विटामिन ई कैप्सूल का तेल और एक से डेढ़ चम्मच बादाम या नारियल का तेल डालें.
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. इतना करते ही आपकी क्रीम बनकर तैयार हो जाएगी.
क्रीम को हमेशा साफ स्किन पर लगाएं. क्रीम लगाने से पहले चेहरे को फेस वॉश से धोकर अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद थोड़ी मात्रा में क्रीम लेकर चेहरे पर लगाएं. आप इसे रात को सोने से पहले अपने फेस पर लगा सकते हैं.
पूनम देवनानी बताती हैं कि ये क्रीम चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकती है. इसके अलावा इससे स्किन थोड़ा टाइट नजर आ सकती है, चेहरे की झुर्रियां कम नजर आ सकती हैं. ऐसे में आप भी घर पर इस क्रीम को बनाकर लगा सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- होंठ बार-बार फट जाते हैं तो क्या करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया होंठों को हमेशा सॉफ्ट रखने का असरदार तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं