Skin Care: उम्र बढ़ने पर झर्रियां होना लाजमी है लेकिन कई बार उम्र इतनी ज्यादा नहीं होती जितनी ज्यादा झुर्रियां (Wrinkles) त्वचा को घेरने लगती हैं. ऐसा त्वचा की सही तरह से देखरेख ना करने पर होता है. त्वचा पर उम्र से पहले उभरने वाली झुर्रियों को हटाने के लिए सीरम (Serum) लगाया जा सकता है. घर पर ही आप बेहद आसानी से एंटी-एजिंग सीरम बनाकर लगा सकती हैं. इन सीरम का त्वचा निखारने से लेकर फाइन लाइंस हटाने तक में असर नजर आता है.
चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो तो आलू में यह एक चीज मिलाकर लगा लीजिए, निखर जाएगी त्वचा
DIY एंटी-एजिंग सीरम | DIY Anti Aging Serum
एलोवेरा का सीरमइस सीरम को बनाने के लिए आपको एलोवेरा जैल, गुलाबजल, विटामिन ई की कैप्सूल और ग्लिसरिन की जरूरत होगी. सबसे पहले 4 चम्मच एलोवेरा जैल को एक कटोरी में डालें. इसमें 3 विटामिन ई की कैप्सूल, 2 चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच ग्लिसरीन का मिलाएं. बस तैयार है आपका सीरम. आप चाहे तो इसमें कोई भी एसेंशियल ऑयल 4 से 5 चम्मच तक डाल सकते हैं. इस सीरम को सुबह या शाम चेहरे पर लगाने पर अच्छा असर दिखने लगता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर चावल के पानी से सीरम बनाने के लिए आपको सबसे पहले थोड़ा सा चावल का पानी ले लेना है. इसके लिए आप चावल को कुछ देर भिगोकर रखें और फिर इसका पानी निकाल लें. सीरम तैयार करने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का पानी (Rice Water) और एक चम्मच एलोवेरा जैल लेकर मिला लें. इसमें विटामिन ई की 2 कैप्सल डाल लें. इस सीरम को उंगलियों में लेकर चेहरे पर लगाएं और 2 से 3 मिनट मसाज करें.
हल्दी का सीरमहल्दी स्किन को एंटी-एजिंग गुण देती है. इस चलते इसके बेहद ही प्रभावी इस सीरम को चेहरे पर लगाया जा सकता है. सीरम बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जैल (Aloe Vera) और आधा चम्मच हल्दी को मिला लें. इसमें जरूरत के अनुसार हल्का पानी भी मिलाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं