Skin Care: निखरी त्वचा पाना आखिर किसकी कोशिश नहीं होती, लेकिन अक्सर ही यह इच्छा बस इच्छा बनकर ही रह जाती है. धूप, धूल, मिट्टी और प्रदूषण स्किन को जरूरत से ज्यादा प्रभावित करते हैं और चेहरा बेजान और दाग-धब्बों से भरा हुआ भी नजर आने लगता है. ऐसे में आलू (Potato) का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके ब्लीचिंग गुण त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं, वहीं आलू में एजेलिक एसिड होता है जो ब्लेमिश, धब्बे (Dark Spots) और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में असरदार है. आलू त्वचा पर नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह भी असर दिखाता है और इसके एंटी-एजिंग गुण स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखते हैं. जानिए चेहरे पर किन-किन तरीकों से लगा सकते हैं आलू.
मुलायम बालों की इच्छा हो जाएगी पूरी, बस लगाकर देख लीजिए अंडे के ये हेयर मास्क
निखरी त्वचा के लिए आलू | Potato For Glowing Skin
आलू का रसचेहरे पर आलू लगाने का सबसे आसान तरीका है आलू के रस (Potato Juice) को सादा लगाना. इसके लिए सबसे पहले आलू को घिसकर या फिर पीसकर निचौड़ लें जिससे इसका रस निकल आए. इसे चेहरे पर रूई की मदद से लगाएं और 10 से 15 मिनट के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

Photo Credit: iStock
आलू और दहीआलू और दही का फेस पैक (Face Pack) स्किन को निखारने में मददगार है. इस फेस पैक को बनाने के लिए आधे आलू को घिसें और उसमें 2 चम्मच सादा दही मिला लें. अच्छे से मिक्स करने के बाद इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें और फिर चेहरा धो लें. हफ्ते में एकबार इस फेस पैक को लगाने पर दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं.
शहद और आलूइस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच शहद, एक चम्मच बादाम का तेल और एक छोटे आलू को घिसकर साथ मिलाएं. चेहरे और गले पर इस फेस पैक को लगाएं और फिर पानी से आधे घंटे बाद साफ कर लें. इसे हफ्ते में 2 बार भी लगा सकते हैं.

2 चम्मच खीरे के रस (Cucumber Juice) में एक चम्मच नींबू का रस, चुटकीभर हल्दी और 2 चम्मच ही आलू का रस लेकर मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें. इसके इस्तेमाल से त्वचा पर जमी गंदगी हटेगी, क्लोग्ड पोर्स साफ होंगे और त्वचा पर अगर ड्राईनेस या खुजली है तो ठीक हो जाएगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं