Skin Care: एजिंग एक ऐसी प्राकृतिक प्रक्रिया है जो रुकती नहीं है. उम्र बढ़ती है तो उम्र बढ़ने के निशान भी चेहरे पर नजर आने लगते हैं. लेकिन, इस बात में भी कोई दोराय नहीं कि त्वचा की सही तरह से देखरेख ना करने पर झुर्रियां (Wrinkles) बढ़ने लगती हैं और स्किन डैमेज भी होती है. ऐसे में त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने के लिए, झुर्रियां कम करने के लिए और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए केले से कुछ फेस पैक्स (Banana Face Packs) बनाकर लगाए जा सकते हैं. यहां जानिए केले से फेस पैक बनाने के तरीके.
रात के समय इन 5 चीजों को खाने पर घट सकता है वजन, इस तरह डिनर से ही होने लगेगा मोटापा कम
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जवां त्वचा के लिए केले के फेस पैक्स | Banana Face Packs For Younger Looking Skin
चेहरे पर केले को सादा लगाने के बजाय उसके फेस पैक्स लगाने ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं. इसके अलावा, केले का छिलका (Banana Peel) भी झुर्रियां कम करने में इस्तेमाल में लाया जाता है. केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को त्वचा पर मलकर कुछ देर रखें और फिर चेहरा धो लें.
सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला कर देती हैं रसोई की ये 4 चीजें, जान लीजिए इस्तेमाल करने का तरीका
केला और दहीइस एंटी-एजिंग फेस पैक (Anti-Aging Face Pack) को बनाने के लिए केले, संतरे और दही की जरूरत होगी. एक कटोरी में दही लें और उसमें केला और संतरे का रस डालकर मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 ले 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. चेहरा निखर जाएगा. अगर चेहरे पर बड़े गड्ढे नजर आते हैं तो पोर्स टाइट करने के लिए ठंडे पानी से फेस पैक धोकर हटाएं.
केला और हल्दीचेहरे पर केले और हल्दी का फेस पैक भी लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक केले में एक छोटा चम्मच हल्दी डालें और एक चम्मच दही मिला लें. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाध धोएं. एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर हल्दी स्किन से पिंपल्स और दाग-धब्बों का भी सफाया कर देती है.
केला और दूधआपको केले और दूध को मिलाकर शेक नहीं बनाना बल्कि चेहरे पर फेस पैक बनाकर लगाना है. इस फेस पैक को तैयार करना बेहद आसान है. एक केले में कच्चा दूध, शहद (Honey) और कुछ बूंदे गुलाबजल की मिला लें. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें. चेहरा निखर जाएगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं