White Hair Problem: उम्र बढ़ने के साथ ही बालों के सफेद होने की दिक्कत भी बढ़ती जाती है. पहले एक फिर दो और धीरे-धीरे सारे बाल ही सफेद होने लगते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोगों की कोशिश रहती है कि प्राकृतिक तरीके से बालों के सफेद होने की इस दिक्कत को दूर किया जा सके. यहां ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे दिए जा रहे हैं जो सफेद बालों (White Hair) को काला करने में मदद करते हैं. इन नुस्खों को आजमाने के लिए आपको अपनी जेब नहीं टटोलनी होगी बस निकालनी होंगे रसोई की कुछ चीजें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सफेद बालों को काला करने के घरेलू नुस्खे | Home Remedies To Darken White Hair
काली चायसफेद बालों की रंगत गहरी करने के लिए काली चाय (Black Tea) काम में लाई जा सकती है. आपको 2 चम्मच काली मिर्च और एक कप पानी की ही जरूरत होगी. सबसे पहले किसी बर्तन में पानी और काली चायपत्ती डालकर मिला लें. इस पानी को कुछ देर उबालने के बाद साइड में ठंडा होने के लिए रख दें. इसके बाद यह पानी आपको बालों पर लगाना है और एक घंटा लगाए रखने के बाद हेयर वॉश करना है. बालों पर हफ्ते में एक बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करने पर असर दिखने लगेगा.
मॉनसून में खाई जा सकती हैं ये 5 जंगली सब्जियां, स्वाद में हैं अच्छी और सेहत भी रखती हैं दुरुस्त
नारियल तेल और नींबू का रसयह नुस्खा तैयार करने के लिए आपको 2 चम्मच नारियल का तेल (Coconut Oil) और एक चम्मच नींबू का रस लेना होगा. दोनों ही चीजों को एकसाथ मिला लें और सिर पर लगाएं. बालों की जड़ों पर इस तेल से मालिश करें. बाल जड़ों से काले होने लगेंगे. आधा घंटा इसे सिर पर लगाए रखने के बाद सिर धोएं. आपके बाल धीरे-धीरे काले होने लगेंगे.
आलू के छिलकेआपने शायद ही इस नुस्खे के बारे में पहले सुना होगा. असल में आलू के छिलके (Potato Peels) बालों के पिग्मेंट को गहरा करने का काम करते हैं. एक कटोरी आलू के छिलके लेकर इन्हें पानी में डालकर उबालें. जब इनका स्टार्च निकलने लगे तो इस स्टार्च वाले पानी को किसी बर्तन में इकट्ठा करें. बालों पर हफ्ते में 2 बार इस आलू के छिलके के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे सिर पर लगाने के लिए बालों को शैंपू और कंडीशनर से धोएं और उसके बाद इस पानी से सिर को धोना है. छिलके वाले पानी से सिर धोने के बाद बालों पर पानी ना डालें.
कॉफी आएगी कामडार्क रोस्टेड कॉफी को भी सफेद बालों पर लगाया जा सकता है जिससे कि बाल काले होने लगें. इसके सिए आधा कप पिसी कॉफी लें और इसमें पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को बालों पर एक घंटा लगाकर रखने के बाद धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं