विज्ञापन

Gardening Tips: एलोवेरा से घर पर बनाएं 4 तरह की देसी खाद, जानें पौधों में इस्तेमाल करने का सही तरीका

एलोवेरा की पत्तियों से घर पर चार तरह की देसी खाद तैयार कर सकते हैं. कंपोस्ट, लिक्विड फर्टिलाइजर और एलोवेरा पेस्ट बनाने के इन तरीकों से गार्डनिंग में मदद मिल सकती है. जानें इस्तेमाल का सही तरीका और जरूरी सावधानियां.

Gardening Tips: एलोवेरा से घर पर बनाएं 4 तरह की देसी खाद, जानें पौधों में इस्तेमाल करने का सही तरीका
एलोवेरा की पत्तियों से बनाएं कंपोस्ट
ndtv

अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो इसका इस्तेमाल सिर्फ स्किन और बालों की देखभाल के लिए ही नहीं, बल्कि गार्डनिंग में भी कर सकते हैं. एलोवेरा की पत्तियों से घर पर अलग-अलग तरह की खाद तैयार की जा सकती है. गार्डनिंग से जुड़े एक वायरल वीडियो में पौधों की देखभाल के लिए एलोवेरा इस्तेमाल करने के चार तरीके बताए गए हैं. इसमें कंपोस्ट से लेकर लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने तक के तरीके शामिल हैं. हालांकि, एलोवेरा को पौधों के लिए संपूर्ण खाद या फूलों की गारंटी मानना सही नहीं है. इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में और सावधानी के साथ करना चाहिए.

एलोवेरा की पत्तियों से बनाएं कंपोस्ट

जानकारी के अनुसार, अगर एलोवेरा की पुरानी या खराब पत्तियां निकल रही हैं तो उन्हें फेंकने की बजाय कंपोस्ट बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए छेद वाले गमले में सबसे पहले मिट्टी की एक परत बिछाएं. अब एलोवेरा की पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें और ऊपर से मिट्टी डाल दें. इसी तरह दो-तीन परतें बनाएं. चाहें तो थोड़ी वर्मी कंपोस्ट या अच्छी तरह सड़ी गोबर की खाद भी मिलाा सकते हैं. इसे हल्का नम रखकर कुछ समय तक सड़ने दें. पूरी तरह गलने के बाद ही पौधों में इस्तेमाल करें.

नए पौधे लगाते समय करें इस्तेमाल

जब भी आप किसी नए पौधे की रिपॉटिंग करें तो एलोवेरा के छोटे टुकड़ों को मिट्टी में दबाने का तरीका भी बताया गया है. हालांकि, इन्हें सीधे जड़ों के संपर्क में न रखें. ज्याादा मात्रा में ताजा एलोवेरा डालने से मिट्टी में सड़न की समस्या हो सकती है.

कॉफी और चायपत्ती के साथ बनाएं लिक्विड खाद

एलोवेरा के छोटे टुकड़ों में थोड़ी इस्तेमाल की हुई और सूखी चायपत्ती या कॉफी ग्राउंड मिलाकर रखा जा सकता है. कुछ समय बााद इसे पानी में अच्छी तरह मिलाकर छान लें. इस्तेमााल से पहले इसे पर्याप्त पानी में पतला करें. ध्यान रखें कि चाायपत्ती और कॉफी का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें.

एलोवेरा का पेस्ट बनाकर करें इस्तेमाल

ताजे एलोवेरा के गूदे को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. इसकी थोड़ी मात्रा पानी में मिलाकर पौधों की मिट्टी में डाल सकते हैं. इसे बनाकर लंबे समय तक स्टोर न करें. ताजाा तैयार करके ही इस्तेमाल करना बेहतर है.

खाद इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान

एलोवेरा में कुछ जैव सक्रिय तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इससे पौधों की जड़ें तेजी से बढ़ेंगी या फूलों की संख्या बढ़ेगी, इसका पक्का वैज्ञानिक प्रमााण नहीं है. पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए धूप, सही पानी, मिट्टी और संतुलित खाद जरूरी है. किसी भी घरेलू खाद को पहले एक-दो पौधों पर सीमित माात्रा में आजमाएं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

ये भी पढ़ें- सर्दियों में टंकी का पानी गर्म कैसे रखें? अपनाएं ये 3 आसान हैक, कम हो जाएगी गीजर की जरूरत

ये भी पढ़ें- घर में ड्राई क्लीन कैसे करें? कोट-ब्लेजर और जैकेट ड्राई क्लीन करने का आसान तरीका

ये भी पढ़ें- ऊनी कपड़ों से रोएं कैसे हटाएं? कपड़ों से लिंट बॉल्स हटाने का आसान तरीका, पुराना स्वेटर भी दिखेगा नया

ये भी पढ़ें- Money Plant की पत्तियों को बड़ा कैसे करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया बस मिट्टी में डाल दें ये 2 चीजें, तेजी से बढ़ेगी बेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloe Vera Fertilizer, Plants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com