विज्ञापन

न सूखेगा, न खराब होगा, यहां जानें गर्मियों में अदरक को स्टोर करने का तरीका, महीनों तक रहेगा ताजा!

Adrak Sukh Jaye To Kya Kare: सवाल यह कि अदरक को सूखने से बचाने के लिए क्या करें? अगर आप नीचे बताई गई टिप्स को फॉलो करते हैं, तो लंबे समय तक फ्रेश रहेगा अदरक.

न सूखेगा, न खराब होगा, यहां जानें गर्मियों में अदरक को स्टोर करने का तरीका, महीनों तक रहेगा ताजा!
Tips To Store Ginger

Adrak Sukh Jaye To Kya Kare: चाय से लेकर सब्जियों में इस्तेमाल की जाने वाली अदरक न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ती है, बल्कि शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करती है, लेकिन गर्मियों के प्रकोप से तो यह भी नहीं बच पाता है. बढ़ते तापमान में अदरक सख्त और सूखा हो जाता है, जिसके चलते इसका इस्तेमाल करना बेहद मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब सवाल यह कि अदरक को सूखने से बचाने के लिए क्या करें? अगर आप नीचे बताई गई टिप्स को फॉलो करते हैं, तो लंबे समय तक फ्रेश रहेगा अदरक.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Image credit: Unsplash

अदरक को ताजा रखने के लिए क्या करें?

पेपर टॉवल और एयरटाइट बॉक्स में रखें: अगर आप अदरक लैम समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं, तो इसे बिना धोए साफ कपड़े से पोंछें और फिर पेपर टॉवल में लपेटें ताकि नमी सोख ली जाए. अब इसे एयरटाइट डिब्बे में बंद कर फ्रिज की वेजिटेबल ट्रे में रख दें. यह तरीका अदरक को लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद कर सकता है.

छोटे टुकड़ों में काटकर फ्रीजर में रखें: अगर अदरक जल्दी सूख रहा है, तो उसे फ्रीजर में रखना सबसे असरदार उपाय माना जा सकता है. आपको अदरक को छीलकर टुकड़ों में काटना है और फिर इसे एयरटाइट कंटेनर या ज़िपलॉक बैग में डालकर फ्रीजर में रख देना है.

एल्युमिनियम फॉइल से रखें: लंबे समय तक अदरक को फ्रेश रखने के लिए सबसे पहले इसे काट लें और फिर कटे हुए टुकड़ों को एल्युमिनियम फॉइल में अच्छी तरह लपेट कर नॉर्मल टेंपरेचर में रख दें. इस तरीके को अगर आप फॉलो करते हैं, तो महीनों तक अदरक को फ्रेश रख पाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

अदरक खरीदने से पहले किन बातों को रखना होगा ध्यान?

  • चिकनी और पतली सतह वाला अदरक खरीदें
  • ताजी खुशबू वाला अदरक खरीदें 
  • ड्राई स्किन वाला अदरक न लें, यह जल्दी सुख सकता है
  • टूट हुआ अदरक न लें

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 2 रुपए में कनखजूरे से छुटकारा, अपनाएं ये आसान देसी उपाय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com