Kankhajura Bhagane Ke Upay: गर्मी और बरसात के मौसम में घरों में कीड़े और मकोड़ों की समस्या बढ़ जाती है और कनखजूरे इन्हीं में से एक है. गर्माहट से बचने के लिए यह घरों में घुस जाते हैं और रसोई और बाथरूम को घर बना लेते हैं. जितना यह दिखने में डरवाने होते हैं, उतने ही खतरनाक भी होते हैं. अगर एक बार काट लें, तो कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है. अगर आपके घरों में भी इन्होंने आतंक मचा रखा है, तो इस स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपके साथ एक ऐसा उपाय शेयर करने वाले हैं, जो घर से इनकी सफाई करने में सहायक हो सकता है.

घर में कनखजूरा निकले तो क्या करना चाहिए?
सामग्री:
नमक: ऐसा माना जाता है नमक इनकी शरीर की नमी को सोख लेता है, जिसके कारण उन्हें स्किन में जलन होने लगती है. यही कारण है कनखजूरा नं को देखकर दूर भागने लगता है.
डेटॉल: डेटॉल में एंटीसेप्टिक गुण और इसकी तेज खुशबू कनखजूरों को बिल्कुल पसंद नहीं आते, यही कारण है लोग घरों में घुसे कनखजूरों को भगाने के लिए डेटॉल का इस्तेमाल करते हैं.
कैसे करना होगा इस्तेमाल?
नमक और डेटॉल करेगा कमाल, घर में घुसा कनखजूरा को भगाने के लिए आपको बस एक छोटी कटोरी लेनी है फिर उसमें आधा चम्मच नमक और आधा ढक्कन डेटॉल की मिलाकर एक घोल तैयार कर लें. अब इसे एक बोतल में भरकर जिस भी जगह पर कनखजूरे ने अपना डैरा डाल रखा है, वहां स्प्रे कर दें.

डेटॉल और नमक का घोल और कहा काम आ सकता है?
- तैयार किए हुए इस घोल को आप पोछे वाले पानी में मिलाकर जमीन को साफ कर सकते हैं.
- सिंक, बाथरूम की नालियों और सीलन भरी जगहों पर डाल सकते हैं. इससे कनखजूरा घर से दूर रहेगा.
इसे भी पढ़ें: न बीज खरीदना होगा, न खाद की टेंशन, जानें बिना एक रुपए लगाए घर में टमाटर कैसे उगाएं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं