Hair Care Tips: घने और लहराते बाल आजकल के मौसम में सपने जैसे ही लगने लगे हैं. कभी सर्दी की शुष्क हवाएं तो कभी गर्म पाने से बाल धोने के चलते बालों पर ग्रीस (Greasy Hair) दिखाई देने लगता है. वहीं, इस मौसम में होने वाले डैंड्रफ से भी बाल दबे-दबे दिखाई पड़ते हैं. घने बालों (Thick Hair) की इच्छा को मन में दबाए रखने के बजाय अगर कुछ आम बातों पर ध्यान दिया जाए तो बालों को घना और मुलायम बनाने में मदद मिलती है. यहां कुछ ऐसे ही टिप्स दिए गए हैं जिनसे आपको समझ आएगा कि बालों पर कब कौनसे और किस तरह के प्रोडक्ट्स लगाने चाहिए और कुछ बेसिक बातों को ध्यान में रखकर किस तरह बालों की देखरेख की जाए.
यूरिक एसिड बढ़ गया है शरीर में तो इन पत्तियों का सेवन कर दीजिए शुरू, कम होने लगेगा Uric Acid का लेवल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे पाएं घने बाल | How To Get Thick Hair
स्कैल्प पर दें ध्यान
बालों को घना बनाने के लिए स्कैल्प पर सही तरह से ध्यान देने की बेहद जरूरत होती है. स्कैल्प को आप जितना अच्छी तरह से साफ करेंगे उतने ही बेहतर आपके बाल बनेंगे. अगर आपको बालों में बिल्ड-अप नजर आए या फिर डैंड्रफ (Dandruff) जमा हुआ दिखे तो हफ्ते में 3 से 4 बार हेयर वॉश करें.

बालों के लिए सही शैंपू का चुनाव भी जरूरी होती है. ऐसे शैंपू को चुनें जो स्कैल्प को साफ करे और बालों को दबाने की कोशिश ना करे. साथ ही शैंपू (Shampoo) लगाकर बालों पर ज्यादा जोर से ना घिसे. इससे बाल टूटने लगते हैं और रगड़ खाने पर रूखे-सूखे भी हो जाते हैं.
इस मौसम में गीले बाल बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते. ऐसे में हम हीटिंग टूल्स का भी खूब इस्तेमाल करते हैं. वहीं, बालों को स्टाइल करने के लिए भी हीटिंग टील्स जैसे स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, इन टूल्स का इस्तेमाल बालों को ग्रीसी भी बना सकता है और डैंड्रफ का कारण बन सकता है जिससे बालों का वॉल्यूम कम हो जाता है.

जिस कंघी से आप रोजाना बाल झाड़ रहे हैं उस कंघी का साफ रहना भी बेहद जरूरी है. कंघी गंदी रहेगी तो बालों पर भी यही गंदगी बार-बार लगेगी और साफ बाल भी स्कैल्प से गंदे हो जाएंगे. इसके अलावा कोशिश करें कि कभी भी किसी और की कंघी इस्तेमाल ना करें.
आपने शायद यह नोटिस ना किया हो लेकिन बालों पर बार-बार हाथ फेरने पर बाल ग्रीसी होने लगते हैं. इससे बालों में तेल आने लगता है और सुबह धोए (Hair Wash) हुए बाल भी दोपहर तक चिपचिपे नजर आने लगते हैं.
नहाने वाले मग्गे में पानी भरकर उसमें 2 चम्मच सेब का सिरका डालें. इस पानी से बालों को धोने पर स्कैल्प की सफाई होती है, बालों में वॉल्यूम आता है और बाल घने नजर आ सकते हैं.

सर्दियों में ऊनी टोपी तो गर्मियों में धूप से बचने के लिए अक्सर लोग हैट पहन लेते हैं. लेकिन, हैट जरूरत से ज्यादा देर पहने रखने पर स्कैल्प को गंदा कर सकती है. हैट से सिर पर आने वाला पसीना दबा ही रह जाता है जिससे बिल्ड-अप, डैंड्रफ, चिपचिपाहट और क्लोग्ड पोर्स की दिक्कत होती है.
हर किसी को नहीं बतानी चाहिए ये 5 बातें, अच्छे से अच्छे रिश्ते भी हो जाते हैं खराब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं