Relationship: कहते हैं बातें करने पर मन हल्का हो जाता है. व्यक्ति कभी बहुत ज्यादा दुख में तो कभी खुशी में अपने मन की बातें दूसरे व्यक्ति से कह देता है. लेकिन, ऐसा करना कभी-कभार खुद पर ही भारी पड़ जाता है. खुद से जुड़ी ऐसी कई बातें (Secrets) हैं जो खुद तक ही रहें तो अच्छा है. जो लोग हमें अपने सबसे करीबी या खास लगते हैं वे भी इन बातों को उसी तरह किसी से साझा कर सकते हैं जैसे आपने उनसे की थी. यहां जानिए वो कौनसी बातें हैं जिन्हें मन में दबाए रखना ही बेहतर साबित होता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
किसी से नहीं बांटनी चाहिए ये बातें | Things You Should Never Share With Anyone
पारिवारिक मसले
इसमें कोई दोराय नहीं कि सभी के परिवार में किसी ना किसी तरह के लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं. कभी-कभी परिवर से जुड़े ऐसे भी राज होते हैं जिनका पता हमें अचानक से लगता है और हमारे लिए उन बातों को पचा पाना मुश्किल हो जाता है. इन बातों को शेयर करके किसी के सामने मन हल्का करने को भी दिल चाहता है. लेकिन, यह फैसला अक्सर गलती साबित होती है क्योंकि जिस व्यक्ति से आप यह कह रहे हैं वह किसी और से भी यह बातें साझा कर सकता है और आप पर भी इन्हीं बातों की नींव पर किसी लड़ाई के दौरान तंज (Taunt) कस सकता है.
अतीत में व्यक्ति कई तरह की गलतियां (Mistakes) करता है. यह गलतियां उसके आपसी रिश्तों, करियर या फिर रिलेशनशिप्स से जुड़ी हुई भी हो सकती हैं. किसी से अपनी गलतियां तब साझा की जाती हैं जब उस व्यक्ति का उनसे कुछ लेना-देना हो अन्यथा आप बिना किसी ठोस कारण के ही खुद की इमेज सामने वाले व्यक्ति के सामने खराब कर रहे हैं. ऐसी चीजें केवल उनसे ही साझा करें जो आपके करीब हों और जिन्हें इन गलतियों से किसी तरह का वास्ता हो.

फिल्मों में आपने कई बार सुना होगा कि किसी को अपनी कमजोरी बताने का मतलब है कि आप उस व्यक्ति को अपने ऊपर हावी होने का मौका दे रहे हैं. असल में यह बात पूरी तरह गलत भी नहीं है. आप अपने दोस्त से या पार्टनर (Partner) से अपनी कमजोरी बयां करते हैं तो जाहिर सी बात है आपको इस बात का एहसास नहीं होता कि आगे चलकर यही बात आप पर भारी पड़ सकती है. सामने वाला व्यक्ति जब गुस्से में होता है या आपसे खीझ उठता है तो आपकी इसी कमजोरी पर चोट करता है.
जो भी व्यक्ति रिलेशनशिप में होता है उसके जीवन में रिलेशनशिप से जुड़ी दिक्कतें भी होती ही हैं. लेकिन, हर दिक्कत को अपने दोस्तों या परिवार से साझा नहीं किया जाना चाहिए. इससे आप अपने रिश्ते को सामने वाले व्यक्ति की नजरों में खोखला बनाने लगते हैं. वहीं, दोस्त बार-बार आपकी लड़ाई-मोहब्बत-लड़ाई देख देखकर तंग होते हैं सो अलग.

हर किसी की कुछ ऐसी आदतें (Habits) होती हैं जो उन्हें अपने तक ही रखनी चाहिए. ये आदतें बेहद आम हैं, जैसे फोन ना उठाने की आदत, देखकर भी मैसेज का रिप्लाई ना करने की आदत और आप किस समय हमेशा फ्री रहते हैं और क्या-क्या पसंद करते हैं यह आदत. इन आदतों को किसी को भी इसलिए नहीं बताना चाहिए क्योंकि आपके बेस्ट फ्रेंड्स या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड यह जान जाते हैं कि आप जानबूझकर उनसे बात करने के बजाय कुछ और कर रहे हैं . फिर उनकी अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं और आपको अपनी आदतों को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है जोकि आप नहीं चाहते. इसलिए बेहतर है कि इन चीजों को खुद तक ही रखें.

Personality Development: ना कहने की आदत है बेहद जरूरी, जानिए क्यों और कब No कह देना चाहिए आपको
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं