How to Reduce Electricity Bill: गर्मियों का मौसम आते ही फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है और इसके साथ ही बिजली का बिल भी तेजी से ऊपर जाने लगता है. अक्सर हम सोचते हैं कि सिर्फ फ्रीजर में जमी मोटी बर्फ ही बिजली खपत बढ़ाती है, लेकिन असल में हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी गलतियां भी इसके पीछे बड़ी वजह बनती हैं. सही जानकारी के अभाव में हम अनजाने में ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जो फ्रिज की कार्यक्षमता को कम कर देती हैं और बिजली की खपत बढ़ा देती हैं. अगर इन आदतों को समय रहते सुधार लिया जाए, तो न सिर्फ बिजली का बिल कम हो सकता है, बल्कि फ्रिज की लाइफ भी बढ़ाई जा सकती है.
गर्मियों में आपका बिजली का बिल बढ़ाने वाली फ्रिज से जुड़ी गलतियां | Mistakes That Increase Your Electricity Bill in the Summer
1. बार-बार फ्रिज खोलना
कई लोग बिना सोचे-समझे बार-बार फ्रिज खोलते रहते हैं. हर बार दरवाजा खोलने से ठंडी हवा बाहर निकलती है और फ्रिज को फिर से ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे बिजली की खपत बढ़ती है. कोशिश करें कि एक बार में जरूरी सामान निकालें और दरवाजा ज्यादा देर तक खुला न रखें.
ये भी पढ़ें: अब पता चला ऑफिस या पार्टी के लिए तैयार होने में महिलाओं से ज्यादा कुछ पुरुषों को क्यों लगता है ज्यादा समय
2. गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखना
गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने की आदत बहुत आम है, लेकिन यह एक बड़ी गलती है. इससे फ्रिज का तापमान अचानक बढ़ जाता है और उसे दोबारा ठंडा करने के लिए ज्यादा बिजली खर्च करनी पड़ती है. हमेशा खाना ठंडा होने के बाद ही फ्रिज में रखें.

3. फ्रिज को दीवार से सटाकर रखना
अगर फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखा गया है, तो उसके पीछे की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती. इससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है और बिजली की खपत भी ज्यादा होती है. फ्रिज के पीछे थोड़ा गैप जरूर रखें ताकि हवा का प्रवाह बना रहे.
4. गलत तापमान सेटिंग
कई लोग या तो बहुत ज्यादा ठंडा तापमान सेट कर देते हैं या फिर जरूरत से कम. दोनों ही स्थितियां नुकसानदायक हैं. बहुत ज्यादा ठंडा करने पर बिजली ज्यादा खर्च होती है, जबकि कम ठंडा करने पर चीजें खराब हो सकती हैं. मौसम और जरूरत के हिसाब से तापमान सेट करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: क्या आपने कभी उबले बादाम खाए हैं? जानिए ब्लैंच्ड बादाम के फायदे और बनाने का तरीका
5. ओवरलोड या खाली फ्रिज
फ्रिज को बहुत ज्यादा भर देना या बिल्कुल खाली रखना दोनों ही गलत हैं. ओवरलोड होने पर ठंडी हवा सही से सर्कुलेट नहीं हो पाती, जबकि बहुत खाली फ्रिज में ठंडक बनाए रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा लगती है. संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

6. फ्रीजर में जमी मोटी बर्फ
फ्रीजर में जमी मोटी बर्फ ठंडक को अंदर तक पहुंचने नहीं देती, जिससे फ्रिज को ज्यादा काम करना पड़ता है. समय-समय पर डीफ्रॉस्ट करना जरूरी है ताकि फ्रिज की कार्यक्षमता बनी रहे और बिजली की खपत कम हो.
अगर आप सच में बिजली का बिल कम करना चाहते हैं, तो सिर्फ फ्रीजर की बर्फ हटाना ही काफी नहीं है. अपनी इन छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है. सही इस्तेमाल से न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि आपका फ्रिज भी लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करेगा.
ये भी पढ़ें: सिर्फ कपड़े नहीं, ये 3 आदतें बनाएंगी आपको सच में गुड लुकिंग - ऑफिस और कॉलेज में दिखेगा अलग ही कॉन्फिडेंस!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं