विज्ञापन

पहली डेट पर लड़कों की इन 6 बातों पर नजर रखती हैं लड़कियां, रिलेशनशिप कोच ने बताया पहले ही कर लें तैयारी

रिलेशनशिप कोच जसकरण सिंह ने 6 ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें पहली डेट पर लड़कियां जरूर नोटिस करती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

पहली डेट पर लड़कों की इन 6 बातों पर नजर रखती हैं लड़कियां, रिलेशनशिप कोच ने बताया पहले ही कर लें तैयारी
पहली डेट पर इन 6 चीजों पर जरूर गौर करती हैं लड़कियां
(Photo Credit: Freepik)

पहली डेट हर किसी के लिए खास होती है. इस दौरान लोग एक-दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं, साथ ही मन में से एक अजीब डर भी रहता है कि सामने वाले इंसान को हम पसंद भी आएंगे या नहीं. खासकर लड़कियां पहली डेट पर कई छोटी-छोटी चीजें नोटिस करती हैं. इसी को लेकर रिलेशनशिप कोच जसकरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने ऐसी ही 6 बातों के बारे में बताया है. ऐसे में अगर आप भी जल्द ही डेट पर जाने वाले हैं, तो ये टिप्स आपके काम आ सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

पहली डेट पर इन 6 चीजों पर जरूर गौर करती हैं लड़कियां

नंबर 1- ग्रूमिंग का कितना ध्यान रखते हैं आप

रिलेशनशिप कोच कहते हैं, लड़कियों का ध्यान ग्रूमिंग पर जरूर जाता है. वे देखती हैं कि आपके बाल ठीक हैं या नहीं, नाखून साफ हैं या नहीं और दाढ़ी सही तरीके से बनी हुई है या नहीं. इसलिए डेट पर जाने से पहले अपनी ग्रूमिंग का पूरा ध्यान रखें. बालों को अच्छी तरह सेट करके जाएं, अपने नाखून छोटे और साफ रखें, साथ ही दाढ़ी भी क्लीन रखें. अच्छी ग्रूमिंग पर्सनैलिटी पर काफी असर डालती है.

नंबर 2- परफ्यूम 

एक्सपर्ट बताते हैं, लड़कियां परफ्यूम को भी जरूर नोटिस करती हैं.  अच्छी फ्रेगरेंस भी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाने का काम करती है. इसलिए डेट पर जाने से पहले नहाएं, साफ कपड़े पहनें और कोई अच्छा परफ्यूम जरूर लगाएं. 

नंबर 3-  आपका व्यवहार

जसकरण सिंह बताते हैं, आपका व्यवहार भी नोटिस किया जाता है. आप अपनी डेट के साथ कैसे व्यवहार करते हैं, वो ये तो देखती ही हैं, इसके अलावा भी चीजें नोटिस की जाती हैं. जैसे- आप रेस्टोरेंट के वेटर या दूसरे स्टाफ के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा तो नहीं करते हैं या जरूरत से ज्याजा रूड तो नहीं हैं.

नंबर 4- बॉडी लैंग्वेज 

पहली डेट पर आपका उठना-बैठना और बात करने का तरीका भी लड़कियां नोटिस करती हैं. इसलिए बातों से अलग अपनी बॉडी लैंग्वेज भी सही रखें. सामने वाले से आंखें मिलाकर बातें करें, अपने चेहरे पर हल्की मुस्कान रखें, साथ ही डेट पर घबराने की जरूरत नहीं है. आराम से बैठें और सामने वाले से अच्छे तरीके से बात करें. 

नंबर 5- आप उनकी बातें कितने ध्यान से सुनते हैं

डेट पर अगर लड़की आपसे बात कर रही है और आप बार-बार फोन देख रहे हैं, तो ये गलत इंप्रेशन डाल सकता है. सामने वाले की बात ध्यान से सुनें, साथ ही खुद भी इस बातचीत का हिस्सा बनने की कोशिश करें. आप बीच-बीच में उनसे सवाल पूछ सकते हैं, इससे उन्हें लगेगा कि आप उनकी बातों को सुन रहे हैं और उनपर ध्यान दे रहे हैं.

नंबर 6- आपने डेट प्लान करने में कितनी मेहनत की है

इन सब से अलग लड़कियां ये भी देखती है कि डेट को प्लान करने के लिए आपने कितनी मेहनत की है. आपने मिलने के लिए अच्छी जगह चुनी है या नहीं, समय का ध्यान रखा है या नहीं और उनकी पसंद को समझने की कोशिश की या नहीं. ये छोटी-छोटी चीजें भी काफी मायने रखती हैं. 

यह भी पढ़ें- दिवाली पर हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें फुल हैंड, फिंगर मेहंदी, बैक हैंड मेहंदी डिजाइन के Photos

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com