विज्ञापन

Diwali Mehndi Designs: दिवाली के दिन हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें फुल हैंड, फिंगर मेहंदी और बैक हैंड मेहंदी डिजाइन के Photos

यहां हम आपके लिए मेहंदी के कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइन्स की तस्वीरें लेकर आए हैं. आप इन तस्वीरों में से एक को चुनकर अपने हाथों की खूबसूरती में और चांद लगवा सकती हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

Diwali Mehndi Designs: दिवाली के दिन हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें फुल हैंड, फिंगर मेहंदी और बैक हैंड मेहंदी डिजाइन के Photos
दिवाली मेहंदी डिजाइन्स के फोटोज-
(Photo Credit: Instagram)

दिवाली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. इस साल दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. ऐसे में लोगों ने त्योहार को लेकर तमाम तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं. लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई कर ली है, घरों को रंगीन लाइट्स से सजा दिया है, इसके साथ ही दिवाली के लिए नए कपड़े भी खरीद लिए हैं. इस खास मौके पर लोग खूब सजते-सवरते हैं. खासकर महिलाएं अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए हाथों पर मेहंदी भी लगवाती हैं. ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपके लिए दिवाली स्पेशल मेहंदी के कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइन्स की तस्वीरें लेकर आए हैं. आप इन तस्वीरों में से एक को चुनकर अपने हाथों की खूबसूरती में और चांद लगवा सकती हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन 

फ्रंट हैंड पर लगवाने के लिए आप इन मेहंदी डिजाइन्स में से एक को चुन सकती हैं-

(Photo Credit: @cinnamon_strokes/Instagram)

(Photo Credit: @cinnamon_strokes/Instagram)

(Photo Credit: @cinnamon_strokes/Instagram)

(Photo Credit: @cinnamon_strokes/Instagram)

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो आप इन मिनिमल डिजाइन्स में से एक को चुनकर अपने हाथों पर मेहंदी लगवा सकती हैं. इस तरह के डिजाइन्स जल्दी बनकर तैयार भी हो जाते हैं, साथ ही ये आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं. 

(Photo Credit: @mehendi_by_june/Instagram)

(Photo Credit: @mehendi_by_june/Instagram)

फिंगर मेहंदी डिजाइन

आजकल सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी लगाने का ट्रेंड भी काफी पसंद किया जा रहा है. अगर आपको भी इस तरह का ट्रेंड पसंद हैं, तो आप इन फिंगर मेहंदी डिजाइन्स में से एक को चुन सकते हैं.

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

वहीं, हाथों के पीछे के लिए आप इन डिजाइन्स में से चुन सकती हैं. हाथों के पीछे लगी मेहंदी भी बेहद खूबसूरत लगती है. 

(Photo Credit: @mehndidesigns_ideas_/Instagram)

(Photo Credit: @mehndidesigns_ideas_/Instagram)

(Photo Credit: @nancy_mhndi_art/Instagram)

(Photo Credit: @nancy_mhndi_art/Instagram)

यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी के चरणों से लेकर दीपक और कलश तक, इस दिवाली घर पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, देखें Photos

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Mehndi Designs, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com