Homemade Face Packs: त्वचा का सही तरह से ख्याल रखा जाए तो स्किन निखर जाती है और वहीं सही देखरेख ना करें तो महंगे प्रोडक्ट्स भी कछ खास असर नहीं दिखा पाते. इसीलिए तो घरेलू नुस्खों को आजमाया जाता है. घर की ही छोटी-मोटी चीजें त्वचा को बड़े फायदे दे सकती हैं. यहां ऐसे ही कुछ ग्रीन फेस पैक्स (Green Face Packs) बनाने के बारे में बताया जा रहा है. हरे रंग के ये फेस पैक्स हरी चीजों से ही बनते हैं. इन फेस पैक्स को लगाने पर स्किन पर ग्लो आता है, दाग-धब्बे हल्के होते हैं, फुंसियों और एक्ने की दिक्कत कम होती है और चेहरे पर नमी बनी रहती है सो अलग. बिना देरी किए आप भी जान लीजिए इन फायदेमंद ग्रीन फेस पैक्स को बनाने के तरीके.
फटने लगे हैं होंठ और छूटने लगी है त्वचा, तो शहद में इस एक चीज को मिलाकर लगाना कर दीजिए शुरू
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
निखरी त्वचा के लिए ग्रीन फेस पैक्स | Green Face Packs For Glowing Skin
नीम का फेस पैक- नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है.
- नीम के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी भरपूर मात्रा होती है.
- नीम फेस पैक (Neem Face Pack) से चेहरे के दाग-धब्बे कम होने लगते हैं और फुंसियां भी कम होती हैं.
- नीम के पत्तों को पीसकर इसमें शहद मिलाएं और फेस पैक तैयार करें.
- इस फेस पैक को चेहरे पर 20-25 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
- तुलसी के पत्ते पीसकर इसमें जरूरत के अनुसार दही मिलाएं.
- फेस पैक बनाने के लिए तुलसी का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें.
- तुलसी के औषधीय गुण स्किन को हीलिंग गुण देते हैं और धब्बों को हल्का करने में असरदार हैं.
- हफ्ते में एक बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.
- ग्रीन टी (Green Tea) एक्ने और एजिंग साइंस को कम करने का काम करती है.
- इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को सूदिंग इफेक्ट्स भी देते हैं.
- ग्रीन टी का फेस पैक बनाने के लिए ग्रीन टी में मुल्तानी मिट्टी मिलाएं.
- पानी के साथ फेस पैक तैयार करें.
- एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 3 चम्मच ग्रीन टी ले लें.
- खीरा स्किन को कूलिंग इफेक्ट्स देता है.
- खीरे को पीसकर इसमें एलोवेरा मिलाएं और फेस पैक तैयार करें.
- इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें.
- इस फेस पैक से स्किन की ड्राइनेस कम हो जाती है.
- खीरे के रस को सादा भी चेहरे पर टोनर की तरह भी लगाया जा सकता है.
- पालक में विटामिन ए, सी और के समेत कई खनिज भी पाए जाते हैं.
- पालक का फेस पैक (Spinach Face Pack) बनाने के लिए इसे पीसकर कटोरी में निकालें.
- 2 चम्मच पालक के पेस्ट में एक चम्मच शहद डालकर पैक बनाएं.
- इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें.
- स्किन पर चमक नजर आने लगती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं