Cracked Lips Home Remedies: होंठों की त्वचा सबसे पतली होती है और इसीलिए होंठों को स्पेशल केयर की जरूरत होती है. लेकिन, अक्सर ही लोग होंठों को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं और जब होंठ कटने-फटने लगते हैं तभी होंठों की सुध लेते हैं. बहुत ज्यादा ठंडा मौसम होने पर, शरीर में पानी की कमी, धूप में जरूरत से ज्यादा रहने और होंठों पर बार-बार जीभ लगाने की आदत से होंठ फटना शुरू हो जाते हैं. इन फटे होंठों (Chapped Lips) को भरने के लिए और मुलायम बनाने के लिए शहद (Honey) का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां जानिए शहद में क्या मिलाकर लगाएं कि होंठों के फटने की दिक्कत दूर हो जाए.
दिल को सालोंसाल जवां बनाए रखती हैं आपकी ये 7 आदतें, बना लीजिए इन्हें लाइफस्टाइल का हिस्सा
फटे होंठों के लिए शहद और नारियल तेल | Honey And Coconut Oil For Chapped Lips
- शहद में हल्का सा नारियल तेल मिलाकर होंठों पर लगाया जाए तो इससे फटे होंठ मुलायम हो सकते हैं.
- नारियल तेल और शहद का नुस्खा ड्राइनेस को दूर करता है और फटी त्वचा को नमी देने का काम करता है.
- शहद इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और त्वचा को नमी देता है.
- नारियल तेल (Coconut Oil) फैटी एसिड्स से भरपूर होता है और फटी त्वचा को हाइड्रेट करता है.
- इन दोनों ही चीजों को अलग-अलग भी लगाया जा सकता है.
- शहद और नारियल तेल को होंठों पर कुछ देर लगाए रखने के बाद धोया जा सकता है.
- सिर्फ नारियल तेल लगा रहे हैं तो इसे देर तक लगाए रख सकते हैं और रातभर लगाकर सो सकते हैं.
- एलोवेरा जैल को होठों पर लगाने से भी होंठों के कटने-फटने की दिक्कत दूर होती है. एलोवेरा जैल होंठों को कूलिंग और हीलिंग गुण देता है.
- देसी नुस्खा अपनाना है तो घी या मक्खन भी होंठों पर लगा सकते हैं.
- हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर खीरे को भी होंठों पर लगाया जा सकता है.
- कॉफी पाउडर में शहद मिलाकर होंठों पर 2 मिनट मलने के बाद छुड़ा लें. इससे होंठों पर नजर आने वाली पपड़ी हटती है. इस स्क्रब (Lip Scrub) से होंठों की डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं.
- ऑलिव ऑयल या बादाम के तेल को भी होंठों पर मल सकते हैं.
- कुछ बुरी आदतें होंठों के फटने का कारण बनती हैं, जैसे बार-बार होंठ चाटने की आदत. अगर आप बार-बार अपने होंठों पर जीभ लगाते हैं तो इस आदत को छोड़ने में ही समझदारी है.
- शरीर को अंदरूनी रूप से हाइड्रेशन मिलता है तो त्वचा पर बाहरी रूप से भी नमी बनी रहती है. ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. इससे त्वचा भी खिली-खिली रहती है.
- रोजाना लिप बाम (Lip Balm) लगाएं. लिप बाम लगाने पर होंठ फटने से बचते हैं.
- धूप के बुरे प्रभाव से बचने के लिए सन प्रोटेक्शन यानी एसपीएफ वाला लिप बाम चुना जा सकता है.
- नाखूनों से होंठों की फटी त्वचा खींचकर निकालने की कोशिश ना करें. इस आदत से होंठों की स्किन डैमेज होने लगती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं