Healthy Snacks: ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो हर दिन एक ही गति से काम कर पाता होगा. अक्सर बहुत से लोग आधा घंटा तो एनर्जी से काम करते हैं लेकिन उसके बाद काम की गति बेहद धीमी पड़ जाती है. ऐसा एनर्जी कम (Low Energy) होने से होता है. एनर्जी कम होने के भी कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं. कभी खानपान में कमी तो कभी बहुत ज्यादा और लगातार काम करने से भी थकान महसूस होने लगती है. ऐसे में खनपान की कुछ चीजें ऑफिस में स्नैक्स की तरह खाई जा सकती हैं. इन फूड्स को खाने पर शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और प्रोडक्टिविटी (Productivity) बढ़ सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाले स्नैक्स | Snacks That Increase Productivity
केला - केले में ग्लूकोज की अत्यधिक मात्रा होती है जिससे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और फोकस्ड रहने में मदद मिलती है. एक केला खाने पर ही दिनभर के लिए पर्याप्त ग्लूकोज शरीर को मिल जाता है जिससे एनर्जी बढ़ती है और शरीर ठीक तरह से काम कर पाता है.
व्यवहार की ये 4 आदतें बताती हैं कि कौन दोस्त है और कौन नहीं, इस तरह करें पहचान
सूखे मेवे और बीज - बादाम और अखरोट ऐसे सूखे मेवे (Dry Fruits) हैं जो शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा देते हैं, वहीं सूरजमुखी के बीजों से भी शरीर को एनर्जी मिलती है. सूखे मेवे और बीज शरीर को हाई क्वालिटी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर देते हैं जिससे पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. इन्हें एनर्जी बूस्टिंग स्नैक्स (Energy Boosting Snacks) की तरह खाया जा सकता है.
मखाना - गुड फैट्स से भरपूर मखाना में सैचुरेटेड फैट्स कम होते हैं. इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं और दिल की दिक्कतों से परेशान लोगों के लिए भी ये फायदेमंद हैं. मखाना प्रोडक्टिविटी बढ़ाते हैं और वेट मैनेजमेंट के लिए भी अच्छे स्नैक्स साबित होते हैं.
भुने चने - एनर्जी और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए भुने चने को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. भुने चने फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और फायदेमंद खनिजों के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इन्हें खाने पर सेहत भी अच्छी रहती है.
ग्रीन टी - काम की जगह पर प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए ग्रीन टी पी सकते हैं. ग्रीन टी (Green Tea) कॉफी से बेहतर साबित होती है और इससे शरीर को फायदेमंद अमीनो एसिड्स भी मिलते हैं जो ब्रेन को अलर्ट रखते हैं.
सेब - फलों में केले के अलावा सेब भी प्रो़क्टिविटी बढ़ाने के लिए अच्छा है. सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है और इनमें लो शुगर होती है. सेब एनर्जी और प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत होता है जो प्रोडक्टिविटी बढ़ाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
एक दिन में 28 गानों की रिकोर्डिंग कर इस सिंगर ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं