Weight Loss: शरीर का बढ़ता वजन चिंता का विषय बनते देर नहीं लगता. बाहर निकलते पेट से व्यक्ति फिट नहीं लगता और ना जाने कितने ही स्टाइलिश कपड़ें हैं जिन्हें पहनने से उसे मन मारना पड़ता है. खासकर लड़कियां बाहर निकलते पेट (Belly Fat) से परेशान रहती हैं. ऐसे में यहां कुछ आसान और असरदार तरीके दिए गए हैं जो बैली फैट को कम कर सकते हैं. आपको ना ही पूरी तरह अपना खानपान बदलना होगा और ना ही जिम में घंटों पसीना बहाना होगा. आपको पेट कम करने के लिए बस कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है.
मुंहासे से घिरे चेहरे पर इन 5 चीजों को लगाकर Pimples से पा सकते हैं छुटकारा, नहीं दिखेगा एक भी दाना
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पेट कैसे कम करें | How To Reduce Belly Fat
वॉक करना शूरू करेंकई बार हमें लगता है कि पार्क जाकर वॉक करने की मेहनत भला कौन करे, इससे होता तो कुछ नहीं है. लेकिन, वॉकिंग (walking) से कई गुना तक फैट कम हो सकता है. रोजाना वॉक करने पर शरीर शेप में आना शुरू होता है और शरीर के इंचेस कम होने लगते हैं. आप पार्क ना जाना चाहें तो घर में ही वॉक कर सकते हैं.
गुनगुना पानी पीनागुनगुना या हल्का गर्म पानी पीने पर पेट पर प्रभाव पड़ता है. लेकिन, पानी किस वक्त जरूर पीना चाहिए यह कम ही लोग जानते हैं. कुछ भी खाने के 20 मिनट बाद अगर आप गुनगुना पानी (Lukewarm Water) पीते हैं तो इसका असर पेट पर तेजी से दिखेगा.
करें फाइबर का सेवनखानपान में फाइबर की मात्रा बढ़ाई जा सकती है. फाइबर से भरपूर फल, सब्जियां और अन्य चीजें पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं जिससे फूड इंटेक कम होता है और वजन कम होने में मदद मिलती है.
दिन में खाएं एक फलदिनभर में कोशिश करें कि आप कम से कम एक बार कोई मौसमी फल जरूर खाएं. सेब, अमरूद (Guava) और नाशपाती वगैरह सालोंसाल मिल जाते हैं और यह फल फाइबर के भी अच्छे स्त्रोत हैं. फल सुबह 11 बजे के करीब और शाम 4 से 5 के बीच खाए जा सकते हैं.

Photo Credit: Pixabay
प्रोटीन को करें खाने में शामिलप्रोटीन फैट कम करने में असरदार होता है. इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है और यह मसल्स को मजबूती भी देता है. इसके लिए अंडे, दूध और ड्राई फ्रूट्स डाइट में शामिल कर सकते हैं.
नींद लें पूरीअक्सर व्यक्ति वजन घटाने के लिए हर जद्दोजहद कर लेता और फिर भी वजन टस से मस नहीं होता. इसकी वजह नींद की कमी हो सकती है. अपनी नींद जरूर पूरी करें. नींद पूरी रहेगी तो सेहत बी दुरुस्त रहने लगेगी.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं