Fruits For Constipation: आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं. इनमें भी खासकर कब्ज (Constipation) एक ऐसी परेशानी है, जिससे हर उम्र के लोग जूझ रहे हैं. फास्ट फूड, खाने में फाइबर की कमी, पानी का कम सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी जैसे कई कारण आंतों की सफाई सही ढंग से नहीं हो पाती है, जिससे मल जमा होने लगता है और पेट भारी महसूस होता है. कई बार कब्ज लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे बवासीर जैसी घाकत बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है.
हालांकि, एक अच्छी बात यह है कि जिस तरह गलत खानपान के चलते पेट और आंतों की सफाई ठीक ढंग से नहीं हो पाती, ठीक उसी तरह कुछ खास चीजों का सेवन कब्ज से निजात दिलाने में असरदार भी हो सकता है. खासकर कुछ फल ऐसे हैं, जो अपनी नेचुरल फाइबर और पानी की भरपूर मात्रा के चलते आंतों की गति को बढ़ाते हैं और मल को नरम बनाकर आसानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं. इन फलों को अगर रोजाना की डाइट में शामिल कर लिया जाए, तो ना सिर्फ कब्ज से राहत मिल सकती है, बल्कि पेट हमेशा हल्का और साफ बना रहता है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मामले को लेकर फेमस हार्वर्ड डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 6 ऐसे फलों के बारे में बताया है, जो न केवल पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार होते हैं. तो अगर आप भी बार-बार कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं और बिना किसी साइड इफेक्ट के इसका इलाज चाहते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की है. चलिए जानते हैं, वो कौन-से 6 फल हैं, जो आपके पेट की सफाई नेचुरल तरीके से करने में मदद कर सकते हैं-
कब्ज में असर दिखाते हैं ये फलकीवी (Kiwi for Constipation)
लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है कीवी का. डॉ. सेठी के मुताबिक, कीवी में एक्टिनिडिन नामक एक एंजाइम होता है, जो पाचन में सुधार करने में मदद करता है. एक्टिनिडिन प्रोटीन को तोड़ने में असर दिखता है, जिससे पाचन प्रक्रिया अधिक बेहतर हो जाती है. वहीं, पाचन बेहतर रहने से कब्ज से राहत पाना आसान हो जाता है.
नाशपाती (Pear for Constipation)नाशपाती में सोर्बिटोल नामक एक प्रकार का शुगर अल्कोहल पाया जाता है, जो लैक्सेटिव की तरह काम करता है. ये मल को नरम करके और पाचन तंत्र में बाइल एसिड से जुड़कर मल त्याग को बढ़ावा देता है, जिससे कब्ज से राहत मिलती है.
सेब (Apple for Constipation)सेब में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. फाइबर आपके मल के वजन और आकार को बढ़ाकर इसे नरम बनाता है. इससे मल त्याग करना आसान हो जाता है और कब्ज से राहत मिलती है.
पपीता (Papaya for Constipation)पपीते में मौजूद पपैन एंजाइम पाचन में मदद करता है, जिससे कब्ज से राहत पाने में मदद मिलती है. इसके अलावा पपीते में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है, जो भी मल त्याग को आसान बनाने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं.
आलू बुखारा (Prunes for Constipation)आलू बुखारा बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाकर कब्ज से राहत देने में मदद कर सकता है. आलू बुखारा भी फाइबर से भरपूर होता है, जो मल को नरम करता है और मल त्याग को आसान बनाता है. इसके अलावा, आलूबुखारा में सोर्बिटोल भी होता है, जो आंतों में पानी खींचकर मल को नरम बनाता है और कब्ज से राहत दिलाने में असर दिखाता है.
बेरीज (Berry for Constipation)इन सब से अलग बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर होता है. ये दोनों ही कब्ज के लिए फायदेमंद हैं. एंटीऑक्सीडेंट कब्ज से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं, जबकि फाइबर मल त्याग को नियमित कर कब्ज से राहत देने में मदद करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं