Malaika Arora September Challenge: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने अपना सितंबर फिटनेस चैलेंज बताया. इस चैलेंज में पानी पीना, जंक फूड से दूरी बनाना, रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना और हफ्ते में कम से कम 4 बार वर्कआउट करना जैसी चीजें शामिल हैं. ऐसे में अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं, तो आने वाले महीने में उनका ये चैलेंज अपना सकते हैं.
क्या है मलाइका का सितंबर फिटनेस चैलेंज?
केवल पानी
- जंक फूड से दूरी
- रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद
- हफ्ते में 4 दिन जिम
- हफ्ते में 1 दिन रनिंग करना
- हर दिन 10,000 कदम चलना
- खाना खाते समय फोन का इस्तेमाल न करना
- रोजाना कम से कम 20 मिनट बाहर समय बिताना
- रोजाना ग्रेटफुल होना
- रोजाना अपनी 5 छोटी-बड़ी उपलब्धियों को ट्रैक करना

मलाइका का सितंबर चैलेंज क्यों है खास?
सितंबर चैलेंज में मलाइका ने वर्कआउट और डाइट के अलावा खुद को रोज छोटी-बड़ी उपलब्धियों को भी नोट करने का टारगेट दिया है. एक्सरसाइज के साथ डिसिप्लिन और अच्छी आदतें मलाइका के सितंबर चैलेंज को खास बनाती हैंं. इससे ये दिखाताा है कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए बड़े बदलावों की नहीं, बल्कि छोटी-छोटी अच्छी आदतों को लगातार अपनाने की जरूरत होती है.
52 साल की उम्र में भी फिट
आपको बता दें कि मलाइकाा अरोड़ा सालों से फिटनेस रूटीन को फॉलो करती रही हैं. 52 साल की उम्र में भी मलाइका बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट, फिटनेस रूटीन और प्रोग्रेस की फोटोज-वीडियोज पोस्ट करती हैं, जिससे फैंस फिटनेस के लिए इंस्पायर होते हैं.
यह भी पढ़ें: मुंह की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा? पानी में ये 2 चीजें उबालकर सुबह-शाम कर लें कुल्ला
यह भी पढ़ें: बारिश में घर को नमी और सीलन से बचाने के लिए कैसी खिड़की-दरवाजें लगवाएं? एक्सपर्ट से जानिए जरूरी टिप्स
यह भी पढ़ें: रात में बालों में तेल लगाकर सोने से क्या होता है? हेयर एक्सपर्ट ने बताया तेल से बालों पर कैसा असर होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं